Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली कांग्रेस ने दलितों को लुभाने के लिए बुलाई महापंचायत, बीजेपी और...

दिल्ली कांग्रेस ने दलितों को लुभाने के लिए बुलाई महापंचायत, बीजेपी और ‘आप’ पर साधा निशाना

नेहा राठौर

दिल्ली में आगामी नगर निगम चुनावों से पहले सभी पार्टियां जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में दिल्ली कांग्रेस भी अपने परंपरागत वोट को एक बार फिर से अपने टोकरे में भरने की कवायद में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने शनिवार को दलितों पर हो रहे अत्याचारों और अधिकारों की लड़ाई का हवाला देते हुए महापंचायत बुलाई। इस महापंचायत का सीधा उद्देश्य दलितों के वोटों को आगामी निगम चुनावों में अपने पाले में लाना है। इसी महापंचायत के जरिए कांग्रेस ने दलितों को लुभाने के अलावा केंद्र और दिल्ली सरकार को दिलित विरोधी करार दिया है।

दिल्ली कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए कहा जब से ये दोनों सरकारें आई हैं पिछले सात सालों में दलितों के अधिकारों को लगातार या तो दबाया जा रहा है या फिर उनके अधिकारों को उनसे छीना जा रहा है। उन पर तरह-तरह के अत्याचार हो रहे हैं। उनके खिलाफ आए दिन आपराधिक घटनाएं घटती रहती हैं और सरकार चुप बैठी रहती हैं।

यह भी पढ़ेंमशहूर लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का 75 वर्ष की आयु में निधन

दलितों का बढ़ता उत्पीड़न

महापंचायत में मौजूद दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इस पर कहा कि 2014 से लेकर 2021 तक पिछले सात सालों में दलितों के उत्पीड़न के जितने भी मामले उजागर हुए हैं वह सबके सामने हैं। उनके लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार लड़ाई सड़ रही है। आज दलितों के मन में दोनों सरकारों के खिलाफ डर बैठ गया है।

‘आप’ और बीजेपी पर हमला

उन्होंने ‘आप’ और ‘बीजेपी’ पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं इस महापंचायत के जरिए दोनों सरकारों से सवाल करता हूं कि साल 2019 में जितने भी मामले दर्ज हुए हैं। उनमें से 85 फ़ीसदी दलितों के खिलाफ दर्ज हुए हैं। सरकार बनने से पहले इन पार्टियों ने खुद को दलितों का हितैषी कहा था। लेकिन आज उन्हीं के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले दर्ज होते हैं। यूपी का हाथरस हो या दिल्ली कैंट की घटना, दोनों में से किसी को इंसाफ क्यों नहीं मिल पाया।

दिल्ली में आयोजित होगी बड़ी दलित रैली

कांग्रेस ने इस समाज को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। यही वजह है कि पंजाब में एक नया चेहरा मुख्यमंत्री के रूप में उदाहरण के तौर पर सामने आया है। इससे कांग्रेस ने एक मैसेज दिया है कि हम इस समाज के साथ पहले की तरह आज भी उतनी ही दृढ़ता के साथ खड़े हैं।

इसी के साथ दिल्ली कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट जय किशन ने कहा कि अब कांग्रेस दलितों की उत्पीड़न और अधिकारों की लड़ाई को और भी आगे लेकर जाएगी। इसके लिए कांग्रेस अगले महीने देश भर में तमाम दलित समाज को एकजुट करने के लिए दिल्ली में एक बड़ी रैली का आयोजन करेगी। जिसमें राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments