Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यभिवानी में डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ दरकने से 15 लोगों की...

भिवानी में डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ दरकने से 15 लोगों की मौत की आशंका

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ दरकने से करीब 8.10 गाड़ियां दब गईं हैं। इस हादसे में 15-20 लोगों के मरने की आशंका हैं। अब तक 3 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है जिनमें से एक 1 की मौत की पुष्टि हो गई है। अब तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल सका है। भवन निर्माण की सामग्री की कमी को दूर करने के लिए ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है।


घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दबे हुए लोगों को निकाल रही है। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में मदद के लिए आगे आए हैं। घायल लोगों को हिसार के अस्पताल ले जाया जा रहा है। कृषि मंत्री जेपी दलाल व एसपी अजीत सिंह शेखावत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 13 श्रद्धालुओं की मौत, जांच के आदेश


घटनास्थल पर पहुंचे हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि कुछ लोगों की जान चली गई है। अब तक 3 लोग अस्पताल गए हैं। कई लोग और दबे हो सकते हैं। फिलहाल यहाँ मीडिया और आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी है।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, भिवानी में डाडम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।


मालूम हो कि भिवानी के तोशाम क्षेत्र के खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन का कार्य चलता रहता है। वायु प्रदूषण के कारण करीब दो महीने से इस कार्य पर रोक लगी हुई थी। शुक्रवार को ही फिर से यहाँ खनन का काम शुरू किया गया था। ये कार्य एनजीटी की अनुमति के बाद शुरू किया गया था। दो महीने से खनन का काम बंद था जिस कारण भवन निर्माण सामग्री की कमी हो गई थी। इसी कारण यहाँ बड़े स्तर पर ब्लास्ट किये जाने की आशंका भी जताई जा रही है। इस मामले की जांच के बाद भी पूरे तस्वीर साफ हो पाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments