Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi By Election-"आप " को क्यों चाहिए आदेश गुप्ता और बग्गा

Delhi By Election-“आप ” को क्यों चाहिए आदेश गुप्ता और बग्गा

-राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण टीवी 

दिल्ली। आम आदमी पार्टी क्यों चाहती है कि दिल्ली की राजेंद्र नगर विधान सभा पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता चुनाव लड़ें। क्या  उन्हें आदेश गुप्ता कमजोर प्रत्याशी नजर आ रहे है या इसके पिछले रणनीति कुछ और है। क्या आप के निशाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष है या वह इस छोटे से चुनाव में बड़ा सन्देश देने की तैयारी में है ? कुछ ऐसे ही कयास और चर्चाएं आप नेता संजय सिंह द्वारा दिल्ली बीजेपी आदेश गुप्ता को चुनाव लड़ने की चुनौती देकर ललकारने वाले बयान के बाद लगाये जा रहे है। 

गौरतलब है कि शनिवार को  नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह चुनाव से भाग रही है। उन्होंने कहा तंज और व्यंग कसते हुए कहा की बीजेपी पर अब के फिल्म बननी चाहिए जिसका टाइटल होगा “भाग भाजपा भाग”  में आप सांसद संजय सिंह का यह बयान दिल्ली की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधान में 23 जून को उपचुनाव है  ऐसे में आम आदमी पार्टी ने ऐलान के तुरंत बाद अपने उम्मीदवार का ऐलान ही नहीं किया बल्कि बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता चुनाव से भागा रहे है। वे क्यों नहीं दुर्गेश पाठक के सामने राजेंद्र नगर विधान सभा चुनाव लड़ लेते। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदेश गुप्ता और बग्गा की फोटो दिखाते हुए कहा कि बीजेपी के जो सुरमा आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चला रहे है, हिम्मत है तो वे आम आदमी पार्टी के दिल्ली नगर निगम प्रभारी के खिलाफ चुनाव लड़ लें। उनकी दावों की पोल खुल जाएगी। अब बड़ा सवाल है की आम आदमी पार्टी बीजेपी अध्य्क्ष आदेश गुप्ता को ही चुनौती क्यों दे रही है। बीजेपी को कोई न कोई उम्मीदवार तो तय करना ही है ,फिर आदेश गुप्ता और बग्गा को ही संजय सिंह क्यों चुनौती दे रहे है ?

दरअसल आम आदमी पार्टी को लगता है कि यदि आदेश गुप्ता को बीजेपी राजेंद्र नगर चुनाव में दुर्गेश पाठक के सामने चुनाव लड़ते है तो इसके कई लाभ आम आदमी पार्टी को होंगे। सबसे पहला लाभ तो यह की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता दिल्ली में दिल्ली सरकार के खिलाफ पोल खोल यात्रा निकाल रहे है,ऐसे में आम आदमी पार्टी चाहती है की बीजेपी के इस दावे की पोल राजेंद्र नगर उपचुनाव परिणाम से खुल जाये। संजय सिंह ने यही चुनौती बीजेपी और बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दी है। राजेंद्र नगर उपचुनाव में बीजेपी का उम्मीदवार कौन होगा , अभी इसका फैसला तो बीजेपी ने नहीं किया है।

बीजेपी की तरफ से यहाँ कई नाम चर्चा में है। इनमें पूर्व विधायक आरपी सिंह, राजेश भाटिया ,राजन तिवारी , व्यापारी नेता सतवंत सिंह, के साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश गोयल का नाम भी चर्चा में है। लेकिन चर्चा जोर शोर से आदेश गुप्ता को भी प्रत्याशी बनाये जाने की है। ऐसे में कयास यह लगाए जा रहे है की आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। अब वे निगम पार्षद भी नहीं रहे। लेकिन ऐसे कद को बिना पद कैसे छोड़ा जा सकता है। लिहाज़ा चर्चा यह भी है की उन्हें राजेंद्र नगर से प्रयाशी बनाया जा सकता है। हालांकि आदेश गुप्ता इस सवाल पर सीधे जवाब देने से बच रहे है।

 आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की चिंता नहीं है। कांग्रेस के उम्मीदवार कौन-कौन हो सकते है ,इस पर कांग्रेस के ही नाम नहीं बता पा रहे है। हालांकि यहाँ से ब्रह्म यादव , रमाकांत गोस्वामी जैसे कदावर नेता भी है ,लेकिन खबर है की उनकी रूचि चुनाव लड़ने में नहीं है।  इस बीच इसी विधान सभा से कांग्रेस के पूर्व पार्षद संदीप तवंर अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए .कांग्रेस के कमजोर होने से यहाँ आम आदमी पार्टी की स्थिति बेहद मजबूत मानी जा रही है। यही वजह है की आम आदमी पार्टी खुलकर ताल ठोक  रही है और सीधे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को ही ललकार रही है। यह सीट यहाँ के विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने से खाली हुई है। अब यह तय है की राजेंद्र नगर का यह रण बेहद रोचक होगा। दिल्ली की तीनों पार्टियों के तमाम बड़े बड़े नेता नेता यहाँ पूरी ताकत झोकने वाले है। यहाँ पानी की किल्लत एक बड़ा मुद्दा है, साथ “आप “को यह भी नहीं भूलना चाहिए की यहाँ 7 बार विधान सभा चुनाव हुए है जिनमें से 4 बार बीजेपी एक बार कांग्रेस और दो बार आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। ऐसे में यह गढ़ बीजेपी का माना जाता रहा है ,लेकिन यहाँ  बीजेपी यहाँ भारी गुटबाजी का शिकार है। लिहाज़ा उम्मीदें आम आदमी पार्टी को अपने पक्ष में दिखाई दे रही है। यह वजह है की आम आदमी पार्टी नेता सीधे ताल ठोकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को चुनौती दे रहे है। आदेश गुप्ता चुनाव लड़ते है तो भी लाभ और नहीं लड़ते  भी लाभ। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments