Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली मेट्रो : DMRC की लोगो से अपील, सुधर जाओ

दिल्ली मेट्रो : DMRC की लोगो से अपील, सुधर जाओ

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान कुछ लोग महिलाओं, बुजुर्गों और विकलांग के लिए आरक्षित सीट पर बैठ जाते हैं, ऐसे में जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) एक कैंपेन भी चला रहा है, जिसमें लोगों से अपील की जा रही है कि वे महिलाओं, बुजुर्गों और विकलांगों के लिए आरक्षित सीटों पर नहीं बैठें। हालांकि, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई के तहत जुर्माने तक का प्रविधान है, लेकिन फिलहाल DMRC अपने यात्रियों को अपनी इस जिम्मेदारी के प्रति जागरूक कर रहा है।

यह भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्री Rk Singh : बिजली के संकट को लेकर गुमराह कर रही है दिल्ली सरकार

डीएमआरसी ने इस विषय पर एक वीडियो भी अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें तीन कार्टून कैरेक्टर लोगों को इस गलत आदत के बारे में बता रहे हैं।
एक मिनट और 10 सेकेंड के इस वीडियो में बताया गया है कि जब बुजुर्गों और महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर सामान्य लोग बैठते हैं तो जरूरतमंदों को दिक्कत होती है। लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए और एक जिम्मेदार नागरिक का भी दायित्व अदा करना चाहिए।
दिल्ली मेट्रो के अलावा दिल्ली परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में भी इस तरह की खामियां देखने को मिलती हैं। बसों में भी लोग महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठ जाते हैं और फिर अनुरोध करने पर भी सीट देने के लिए तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में एक सभ्य नागरिक का कर्तव्य है कि वह ऐसा नहीं करने और एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाए।
सभी यात्रियों से अनुरोध है कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर न बैठें और कृपया महिलाओं/बच्चों और बुजुर्गों को सीट उपलब्ध कराएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments