Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार में कैसै मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

अशोक विहार में कैसै मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

प्रियंका आनंद

आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर आज के दिन पूरे देश में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमे जगह जगह योग के लाभ एवं हमारे जीवन में योग के महत्व की जानकारी दी जा रही है। उसी के संदर्भ में अशोक विहार के चंद्र किशोर पार्क में योग शिविर का भव्य आयोजन रखा गया। जहां अशोक विहार की आरडब्ल्यूए के सभी पदाधिकारी एवं राजनैतिक दलों के सभी लोग मौजुद रहे। हर साल योग दिवस को अलग अलग थीम के साथ मनाया जाता है और इस साल भी योग दिवस की थीम Yoga for Humanity रखी गई। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में योग का महत्वपूर्ण स्थान है जिससे केवल हमारा शरीर ही नहीं बल्कि हमारा मन भी खुश रहता है।

वेद पुराणों में भी योग को महत्व स्थान दिया गया है। त्रक्ष्षि, मुनियों ने भी योग साधना को उच्च स्थान पर रखा है। जिससे हमारे शरीर के साथ हमारा मन भी खुश रहता है। धर्म भूमी कहे जाने वाली अशोक विहार में भी कुछ एसा ही देखने को मिला जहां स्थानिय लोगों के साथ डाक्टर, वकिल एवं समाज के सभी पदाधिकारी लोगों ने बढ़ चढ़ कर योग में अपना योगदान दिया। इस मौके पर क्षेत्र के तकरिबन सभी सोगों ने हिस्सा लिया और योग में अपनी रूची भी दिखाई।

ये भी पढ़ें – इस दूकान पर मिल रहे है हज़ारो के ऑफर्स ,
13999 में 8GB RAM वाले फ़ोन के साथ भी दे रहे है कैशबैक और गिफ्ट्स

मौके पर केशव पुरम जोन अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि योग हमारे जीवन का बहुत ही एहम हिस्सा है जिसे हम सब को अपनाना चाहिए। साथ ही उन्हेंने बताया कि ये बेहद ही खुशी की बात है कि अशोक विहार में भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन रखा गया है। इसी के साथ हरिशंकर गुप्ता के अनुसार योग अब हर घर तक पहुंच रहा है। अशोक विहार आरडब्ल्यूए के तरफ से योग दिवस मनाना बहुत ही गर्व की बात है। इसी के साथ जुंबा के माध्यम से लोगों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा गया जिससे लोगों को चुस्ति और फुर्ति का एहसास हुआ।

बदलते समय के साथ स्वस्थ रहने के लिए लोगों ने जिम तो जाना शुरू कर दिया है लेकिन जो बात घर से बाहर निकल कर योग करने में है वह बंद कमरे में जिम करने में कहां? जिम करने से सेहत पर असर तो पढ़ता है लेकिन उसका कोई खास असर नहीं देखने को मिलता। योग से सेहत के साथ मन को भी शांति मिलती है जो की आज के समय में बेहद ज़रूरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments