Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यराहत, दिल्ली वासियों का इंतेजार हुआ खत्म

राहत, दिल्ली वासियों का इंतेजार हुआ खत्म

दिल्ली दर्पण टीवी

काव्या बजाज

नई दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में हुई प्री मानसून की बारिश की वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई थी। जिसने दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत दी थी। हालांकि, उसके बाद बारिश नहीं हुई, और गर्मी ने फिर से राजधानी में डेरा जमा लिया। सूरज का सितम दिल्ली वासियों के लिए मुश्किलें खड़ी करने का काम कर रहा है। और इसी गर्मी के बीच मौसम में कुछ बदलाव आने की संभावना की जा रही है।

राजधानी दिल्ली में लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और उनका यह इंतेज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जल्द ही मानसून दिल्ली में दस्तक देगा। जिसके बाद कई दिनों तक राजधानी में बारिश के आसार बने रहेंगे।

ये भी पढ़ेंजब पानी के मुद्दे पर उठे सवाल,  तो कुर्सी छोड़ खड़े हो गए अरविंद केजरीवाल…

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में मानसून 27 जून को दस्तक दे सकता है। इसके बाद कई दिनों तक तेज बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 25 जून को अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है और यह 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments