Sunday, May 19, 2024
spot_img
Homeअन्यBihar's Ravana : पटना के गांधी मैदान में जलने से पहले गिरा...

Bihar’s Ravana : पटना के गांधी मैदान में जलने से पहले गिरा रावण का पुतला, नीतीश की मौजूदगी में फिर खड़ा कर हुई रस्म अदायगी

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

Bihar Ravan Dahan: गांधी मैदान में 70 फीट के रावण के पुतले साथ 65 फीट मेघनाथ और 60 फीट कुंभकरण के पुतले को भी जलाया गया। गौरतलब है कि इस साल गांधी मैदान में दो मंजिला सोने की लंका बनाई गई।


Dussehra in Bihar: दशहरे के मौके पर बिहार की राजधानी पटना में तेज हवा के चलते गांधी मैदान में हादसा हो गया है। दरअसल रावण का पुतला जलाने से पहले ही तेज हवा के चलते रावण का 70 फीट ऊंचा विशाल पुतला जमीन पर आ गिरा। जिससे गांधी मैदान में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस दौरान वहां किसी को चोट नहीं पहुंची। पुतला गिरने के तुरंत बाद क्रेन को बुलाकर उसे फिर से खड़ा किया गया।

पटना के गांधी मैदान में रावण का पुतला जलाने के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। बता दें पुतले को किसी तरह से वापस खड़ा कर जलाने की रस्म को पूरा किया गया।

24 नवंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे गुरु बृहस्पति, इन 3 राशि वालों की खुल सकती है किस्मत
गांधी मैदान में 70 फीट के रावण के पुतले साथ 65 फीट मेघनाथ और 60 फीट कुंभकरण के पुतले को भी जलाया गया। गौरतलब है कि इस साल गांधी मैदान में दो मंजिला सोने की लंका बनाई गई। वहीं लंका को भव्य तरीके से सजाया गया और इसके अंदर ही अशोक वाटिका का तैयार किया गया था। जिसमें मां सीता को बैठाया गया था। सोने की लंका दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

यूपी में बारिश के चलते खराब हुए पुतले:

कानपुर में आज भारी बारिश के चलते दशहरा के मौके पर जलाए जाने वाले पुतले खराब हो गए। वहीं बारिश के चलते आए व्यवधान पर रामलीला मैदान ऐशबाग के सचिव आदित्य द्विवेदी ने कहा, “कितनी भी बारिश हो, हमारी को किसी भी हाल में टाला नहीं जा सकता, हम अंदर हॉल में रामलीला करेंगे और रावण के पुतले को पॉलीथिन से लैमिनेट कर जलाएंगे।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments