Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRWeather Update : सूरज की तपिश से नहीं मिलने वाली राहत, दिल्ली...

Weather Update : सूरज की तपिश से नहीं मिलने वाली राहत, दिल्ली में इस सप्ताह 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा


सूरज की तपिश से नहीं मिलने वाली राहत, दिल्ली में इस सप्ताह 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, दिल्ली वासियों को हाल फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वर्षा का दौर खत्म हो जाने और आने वाले दिनों में भी बरसात के कोई आसार नहीं होने से जल्द ही राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

नई दिल्ली । दिल्ली वासियों को हाल फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वर्षा का दौर खत्म हो जाने और आने वाले दिनों में भी बरसात के कोई आसार नहीं होने से जल्द ही राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.7 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 19 से 80 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान स्पोर्टस काम्प्लेक्स में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


शुष्क मौसम की भविष्वाणी

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “दिल्ली में कम से कम एक सप्ताह के लिए शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में अधिकतम तापमान 15-16 अप्रैल तक 38 डिग्री सेल्सियस के निशान तक चले जाने की संभावना है। 17 अप्रैल तक राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है, लेकिन अभी लू चलने की संभावना नहीं है।”


अगले 10 दिन नहीं होगी बूंदाबांदी

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि राजधानी में अगले 10 दिनों में मानसून पूर्व गतिविधि देखने की संभावना नहीं है, जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा, “अप्रैल के अंत तक लू की स्थिति बनने की संभावना है।”

1951 के बाद के 2022 में दूसरा सबसे गर्म रहा अप्रैल

2022 में, दिल्ली ने 1951 के बाद से 40.2 डिग्री सेल्सियस के मासिक औसत अधिकतम तापमान के साथ दूसरा सबसे गर्म अप्रैल रहा था। पिछले साल अप्रैल में नौ दिन लू चली थी, जिसमें चार दिन पहले 10 दिनों में शामिल थे, जो 2010 के बाद से इस महीने में अधिकतम था।


28 और 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। यह दिल्ली में 12 साल में दिन का अधिकतम तापमान था।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता

वहीं दूसरी ओर दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता सोमवार को ”मध्यम” श्रेणी में रही। सीपीसीबी द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 195, फरीदाबाद का 156, गाजियाबाद का 196, ग्रेटर नोएडा का 228, गुरुग्राम का 172 और नोएडा का 187 दर्ज किया गया। सफर इंडिया का अनुमान है कि हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव न होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments