Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi Politics : भाजपा वाले ना 'राम' के, ना 'आम' के…', AAP...

Delhi Politics : भाजपा वाले ना ‘राम’ के, ना ‘आम’ के…’, AAP नेता संजय सिंह का करारा हमला

Delhi Politics आप नेता संजय सिंह ने फिल्म आदिपुरुष के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर सवाल उठाया कि किस रामायण के अंदर घटिया सस्ती सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल किया गया है?

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर फिल्म निर्माताओं भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि किस रामायण के अंदर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म की भाषा को लेकर उठाए सवाल

आप नेता ने प्रेस वार्ता में कहा कि किस रामायण के अंदर घटिया, सस्ती, सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल किया गया है?

आम भाषा में तो कई लोग गाली गलौज का इस्तेमाल भी करते हैं

तो क्या गाली गलौज डाल दोगे?

कल को कहोगे हम रामचरितमानस भी इसी भाषा में लिखेंगे

प्रभु श्री राम के नाम पर एक फिल्म बना रहे हैं, तो आम भाषा का इस्तेमाल करेंगे?

पापी हैं ये भाजपा वाले!

उन्होंने आगे कहा कि क्या कल्पना के आधार पर भगवान राम, माता सीता और भगवान हनुमान जी के बारे में कुछ भी दिखा सकते हैं? BJP का ना हिन्दू धर्म में यकीन है और ना ये भगवान राम को मानते हैं, ना इनका रामायण और रामचरितमानस से कोई लेना-देना है।

बीजेपी वाले हिन्दू धर्म का विनाश करने वाले हैं : आप नेता

BJP वाले ना भगवान राम के हैं, ना आम के हैं, ना किसी काम के हैं। इस फिल्म में कल्पना के आधार पर माता सीता को ‘छुरी’ लगा दी गई। क्या कल्पना के आधार पर ‘रामायण’ भी बदल डालोगे? BJP वाले हिन्दू धर्म को मानने वाले नहीं, विनाश करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा भगवान राम, माता सीता और भगवान हनुमान का अपमान करने के लिए हिन्दू समाज से माफी मांगे। भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान का अपमान करा रही है।

बीजेपी को लोगों से मांगनी चाहिए माफी : संजय सिंह

BJP ने भगवान राम, माता सीता और भगवान हनुमान का अपमान एक फिल्म बनवाकर किया है। यह फिल्म BJP के कई मुख्यमंत्री और मंत्री के आशीर्वाद से बनी है। BJP और इन सभी को भगवान राम, माता सीता और भगवान हनुमान का अपमान करने के लिए सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments