Friday, May 10, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi : आई फ्लू के चलते प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की...

Delhi : आई फ्लू के चलते प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की मांग, बाढ़ और भारी बारिश के बाद फैली है बीमारी

दिल्ली में शिक्षक न्याय मंच नगर निगम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री ने कहा राजधानी में आई फ्लू फैलने के कारण छोटे बच्चों में सर्वाधिक समस्या देखने को मिल रही है। प्रत्येक क्लास में पांच से सात बच्चे आई फ्लू से पीड़ित हैं। इसको देखते हुए शिक्षक संगठनों ने स्कूलों को फिलहाल अस्थायी तौर पर कुछ समय के लिए बंद किया जाए।  

 दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
नई दिल्ली । राजधानी में बाढ़ और वर्षा के बढ़ते आई फ्लू के चलते दिल्ली नगर निगम की शिक्षक यूनियन ने प्राथमिक स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग की है।

शिक्षक न्याय मंच नगर निगम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री ने कहा राजधानी में आई फ्लू फैलने के कारण छोटे बच्चों में सर्वाधिक समस्या देखने को मिल रही है। प्रत्येक क्लास में पांच से सात बच्चे आई फ्लू से पीड़ित हैं। इसको देखते हुए शिक्षक संगठनों ने स्कूलों को फिलहाल अस्थायी तौर पर कुछ समय के लिए बंद किया जाए।

उन्होंने कह कि दिल्ली के सभी स्कूलों में आई फ्लू पिछले सप्ताह से फैला हुआ है छात्रों के साथ शिक्षक सभी इससे पीड़ित हो रहे हैं। यह फैलता जा रहा है इस और दिल्ली सरकार का और निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं जा रहा है।

यह बाढ़ और भारी बारिश के बाद फैली बीमारी है, जिससे आंखें बिल्कुल जलने लगती हैं। लगातार पानी गिरता रहता है सूजन आ रही है। आंखें लाल रहती हैं, जिसका इलाज केवल और केवल आराम है। सरकार कुछ दिन और स्कूल बंद कर इस बीमारी फैलने से रोक सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments