Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeअन्यFaith : कांवड़ यात्रा में पड़ने वाली शराब, अंडा और मांस की...

Faith : कांवड़ यात्रा में पड़ने वाली शराब, अंडा और मांस की दुकानों को बंद कराएं सरकारें : पंडित नंदकिशोर मिश्रा 

सावन के महीने की पवित्रता को बरकरार रखने की बात करते हुए कांवड़ यात्रा के रास्ते की शराब, अंडा और मांस की दुकाने बंद न होने पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी 

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने सावन के इस महीने में कावड़ लाने वाले शिवभक्तों के लिए शासन प्रशासन स्तर पर पर्याप्त सुविधा देने की मांग की यही। रास्ते में पड़ने वाली अंडा और मांस की दुकाने बंद करने की अपील की है। ऐसा न होने पर चेतावनी दी गई है कि अखिल भारतीय हिन्दू महासभा राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगी। यह चेतावनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर मिश्रा ने दिल्ली दर्पण टीवी से बातचीत करते हुए दी है। 


पंडित नन्द किशोर मिश्रा ने कहा है कि  सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है।  सावन शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने मांग की है कि सावन के महीने में शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस महीने की पवित्रता को बरकरार रखे। किसी प्रकार से आस्था पर आघात न हो। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में यह बड़ी समस्या है कि इन रास्तों में बड़े स्टार पर मुस्लिम ढाबे हैं। 

Exif_JPEG_420

पंडित नंदकिशोर मिश्रा ने कहा है कि हमारे देश में हमेशा कोई न कोई यात्रा चलती रहती है। उन्होंने भारत को पुण्य भूमि बताते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारों से भी मांग करते हैं कि इन रास्तों में शराब, अंडा, मांस की दुकान न हो। इन दुकानों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। 

उन्होंने कहा कि देश के तीर्थ स्थलों का मान-सम्मान रखना शासन-प्रशासन और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। जब उनसे यूपी सरकार की ओर से इस तरह के इंतजाम करने की बात कही गई तो उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस व्यवस्था का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जिन सरकारों ने इस तरह के कार्य किए हैं उनका संगठन इन कार्यों का अभिनंदन करता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरे देश की बात कर रहे हैं। 

पंडित नंदकिशोर मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में कई यात्राएं निकलती हैं। कभी खाटू श्याम की यात्रा निकलती है तो कभी बैकुंठ धाम की। देश में यात्राओं की परंपरा रही है। इस परंपरा को बनाए रखना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकारों ने यह जिम्मेदारी नहीं निभाई तो फिर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दुकान के आगे दुकानदार का नाम लिखने की व्यवस्था के लिए योगी आदित्यनाथ की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उनकी गाजियाबाद के एसपी अजय मिश्र से बात हुई है उन्होंने कहा है कि शासन-प्रशासन इन सब निर्देशों का पालन कर रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments