Friday, May 17, 2024
spot_img
Homeअन्यMann Ki Baat : हज सुविधा के नाम पर पीएम मोदी की...

Mann Ki Baat : हज सुविधा के नाम पर पीएम मोदी की मुस्लिम महिलाओं के वोटबैंक को रिझाने की कोशिश 

पीएम ने कहा – बिना किसी ‘मेहरम’ के ‘हज’ करके आईं 4000 मुस्लिम महिलाएं 

देशवासियों के असाधारण जज्बे की सराहना की मोदी ने 

यूपी में 30 करोड़ पौधे लगाने के रिकॉर्ड का किया जिक्र 

बिना पुरुष साथी के 4000 महिलाओं ने किया हज- पीएम

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नई दिल्ली। नई पीएम मोदी मन की बात में कुछ न कुछ संदेश देते हैं। उनके हर भाषण में हर शब्द के पीछे उनकी एक रणनीति छिपी होती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जुटे मोदी ने इस बार मन की बात में मुस्लिम महिलाओं की हज यात्रा का मुद्दा उठाकर मुस्लिम महिला वोटबैंक को रिझाने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने मन की बात में यह दर्शाने की कोशिश की है कि उनके पास जो आम लोगों के पत्र आते हैं उनमें मुस्लिम महिलाओं की संख्या भी है। उन्होंने बताया कि उन्हें मुस्लिम महिलाओं के पत्र भी मिले हैं। 

उन्होंने यह बात उन महिलाओं के बारे में कही है, जो हज पूरा कर लौटी हैं। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं ने बिना किसी पुरुष साथी या मेहरम के हज किया है। इनकी संख्या पीएम ने 4000 से अधिक बताई है। उन्होंने इसे बड़ा बदलाव बताया है। असली बात यह है कि मोदी ने यह सब बात इसलिए कही है, क्योंकि वह यह दर्शाना चाहते हैं कि उनकी बनाई गई व्यवस्था में ये महिलाएं बिना मेहरम के हज करके आई हैं। पीएम कहा भी है कि पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना किसी मेहरम के हज करने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने मुस्लिम महिला समन्वयक नियुक्त करने के लिए सऊदी अरब सरकार को धन्यवाद भी दिया। दरअसल मोदी ने मन की बात में यह दर्शाने का प्रयास किया है कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को वह सुविधा प्रदान कराई कि वे बिना किसी सहारे के हज यात्रा कर आईं। 

दरअसल पीएम मोदी ने रविवार को  मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम का यह 103 वां एपिसोड था।  पीएम मोदी ने रविवार के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। उन्होंने जहा एक ओर देशवासियों के असाधारण जज्बे की सराहना की तो दूसरी ओर मानसून की बात करते हुए पीएम मोदी ने जल संरक्षण की भी बात की। 

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि गत कुछ दिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं। यमुना जैसी कई नदियों में बाढ़ आने से कई जगहों पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। हमने इनका मिलकर मुकाबला किया। पीएम ने सर्वजन हिताय को भारत की भावना और ताकत बताया। 

हमारे पर्व हमें गतिशील बनाते हैं 

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज का भी जिक्र किया। सावन के पवित्र महीने की बात करते हुए उन्होंने बताया कि भारत के तीर्थों का महत्व बढ़ा है और पूरी दुनिया से लोग इसे देखने आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, हमारे पर्व, हमारी परंपराएं हमें गतिशील बनाते हैं.

हिंदुत्व पर राजनीति करने वाले प्रधानमंत्री ने बताया कि सावन के महीने में देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूरी दुनिया से भारत के तीर्थों में श्रद्धालु आ रहे हैं. मुझे पता चला है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया से दो दोस्त अमरनाथ यात्रा पर पर आए थे। 

यूपी में 30 करोड़ पौधे लगाने के रिकॉर्ड बनाने की बात

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में बने पौधारोपण के रिकॉर्ड की चर्चा की। पीएम मोदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के अभियान के तहत एक दिन में 30 करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया। पीएम मोदी ने कहा, इस तरह के कार्यक्रम जनभागीदारी के बिना नहीं हो सकते। 

अमेरिका से मिली कलाकृतियों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अद्भुत क्रेज दिखा।  उन्होंने बताया कि अमेरिका ने हमें कुछ दुर्लभ कलाकृतियां वापस लौटाई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इन कलाकृतियों को लेकर खूब चर्चा हुई। युवाओं में इन कलाकृतियों को लेकर गर्व का भाव दिखा। भारत लौटी ये कलाकृतियां ढाई हजार साल से लेकर ढाई सौ साल तक पुरानी है। पीएम मोदी ने इन कलाकृतियों को लौटाने के लिए अमेरिका का आभार भी जताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments