Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeअन्यIndian Politics : संजय सिंह ने अमित शाह पर लगाया झूठ बोलने...

Indian Politics : संजय सिंह ने अमित शाह पर लगाया झूठ बोलने का आरोप 

आप सांसद ने कहा – राहुल गांधी की तरह राघव चड्ढा की सदस्यता लेने का रचा जा रहा षड्यंत्र  

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नई दिल्ली। आप सांसद  सिंह ने राघव चड्ढा के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने अमित शाह से सवालिया लहजे में कहा है कि क्या आपको यह जानकारी नहीं है कि कोई भी सदस्य सेलेक्ट कमेटी के लिए किसी का भी नाम प्रस्तावित कर सकता है। सेलेक्ट कमेटी में नाम प्रस्तावित करने के लिए किसी के साइन की जरूरत नहीं होती है।

उन्होंने कहा कि झूठ और अफवाह मत फैलाइए। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपकी पार्टी का काम ही झूठ फैलाना है। उन्होंने कहा कि आप लोग हर बात पर झूठ फैलाते हैं। संजय सिंह का कहना है कि राघव चड्ढा ने कुछ लोगों का नाम प्रस्तावित किया। अगर उन लोगों को उनका नाम मंजूर नहीं तो फिर उनकी मर्जी है। इसमें गलत के क्या है ? उन्होंने कहा कि अमित शाह तो राघव चड्ढा के पीछे ही पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे झूठा बेबुनियाद केस बनाकर राहुल गांधी की सदस्यता ली। ऐसे ही राघव चड्ढा की सदस्यता लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी की इन हरकतों से डरने वाली नहीं है। हम लोग इन लोगों से नहीं डरते हैं। हम लोग तो लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर राघव की सदस्यता ली तो राघव फिर से चुनकर आ जाएंगे। हम लोग इनके खिलाफ अपनी लड़ाई अपनी जंग जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments