सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव
ताज़ा खबरअपराध

हिमांशु भाऊ गैंग को दिल्ली पुलिस का बड़ा झटका: राजस्थान के कोटा से 2 इनामी शूटर समेत 4 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
शेयर
30 अगस्त 2026 · 8:31 am4 हज़ार व्यूज़दिल्ली
हिमांशु भाऊ गैंग को दिल्ली पुलिस का बड़ा झटका: राजस्थान के कोटा से 2 इनामी शूटर समेत 4 गिरफ्तार
हिमांशु भाऊ गैंग को दिल्ली पुलिस का बड़ा झटका: राजस्थान के कोटा से 2 इनामी शूटर समेत 4 गिरफ्तार — दिल्ली दर्पण

नई दिल्ली (मुकेश राणा): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने कुख्यात हिमांशु भाऊ सिंडिकेट के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए चार खूंखार अपराधियों को राजस्थान के कोटा से दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग के दो मुख्य और इनामी शूटर शामिल हैं, जो दिल्ली-NCR, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ हत्याएं, फायरिंग और वसूली जैसी कई सनसनीखेज वारदातों में वांछित थे। मुख्य शूटर और मददगार गिरफ्तार स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मुख्य शूटरों की पहचान रमन उर्फ फौजी और करण के रूप में हुई है। इन दोनों पर कई राज्यों की पुलिस ने भारी इनाम घोषित कर रखा था। इनके साथ ही शूटरों को पनाह देने और लॉजिस्टिक्स व वित्तीय लेनदेन (मनी ट्रेल) संभालने वाले दो सगे भाइयों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान शेखर तिवारी (23) और विनोद तिवारी (30) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा (गोवर्धन, जीखन गांव) के निवासी हैं।

खौफनाक वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि रमन और करण ने हाल के महीनों में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया: दिसंबर 2025 (आया नगर हत्याकांड): दिल्ली के आया नगर में डेयरी कारोबारी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर नृशंस हत्या। अगस्त 2025 (द्वारका मोड़ हत्याकांड): दिल्ली के द्वारका मोड़ पर मोहित डगर की सरेराह गोलियां बरसाकर हत्या। दिसंबर 2025 (रोहतक गैंगवार): रोहतक के रिटोली गांव में विरोधी सन्नी रिटोली पर हमला, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और चार गंभीर रूप से घायल हुए। मई 2024 (रेवाड़ी फायरिंग): कुतुबपुर (रेवाड़ी) में शेखर राव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग। पलवल हमला: पलवल के महेशपुर में सरपंच पर ऑटोमैटिक कार्बाइन से जानलेवा हमला। दिल्ली आर्म्स एक्ट केस: शूटर रमन दिल्ली क्राइम ब्रांच में आर्म्स एक्ट के मुकदमे में भी लंबे समय से वांछित चल रहा था। अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर ली है। स्पेशल सेल अब सिंडिकेट के पूरे नेटवर्क, अन्य मददगारों और वारदातों में इस्तेमाल किए गए आधुनिक हथियारों की बरामदगी में जुट गई है। भाऊ गैंग के इन शार्पशूटरों की गिरफ्तारी से दिल्ली-NCR और पड़ोसी राज्यों की पुलिस ने राहत की सांस ली है।

इनसे संबंधित:हिमांशु भाऊ गैंगदिल्ली पुलिस स्पेशल सेलकोटा से गिरफ्तारीरमन उर्फ फौजीदिल्ली क्राइमआया नगर हत्याकांडद्वारका मोड़ फायरिंगक्राइम न्यूजदिल्ली एनसीआरराजस्थान पुलिस
शेयर

लेखक

Mukesh Rana
Mukesh Ranaविशेष संवाददाता
और इनसे Mukesh Rana

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा282

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा

नरेला पुलिस ने MCOCA मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ₹30 लाख नकद, थार गाड़ी बरामद और सट्टा अड्डे से 10 लोग गिरफ्तार।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क: 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जो420

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोर

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन सजग में 33 लोगों को पकड़ा, ₹35 लाख की चोरी और पीतमपुरा जेप्टो लूट का खुलासा किया। पिंक फुट पेट्रोलिंग से महिला सुरक्षा पर जोर।

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद455

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

प्रशांत विहार इलाके में छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को दबोचा, प्रिंटर और सुरक्षा फीचर वाले कोरे कागज भी जब्त किए गए।