सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव

दिल्ली वोटर लिस्ट संशोधन अभियान में तेजी, 30 लाख से अधिक फॉर्म हुए डिजिटाइज

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 30 लाख से अधिक मतदाता गणना फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। घर-घर फॉर्म वितरण का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब चुनाव अधिकारी फॉर्मों की प्रोसेसिंग व डिजिटल अपलोड पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
20 जुलाई 2026 · 4:38 am3 हज़ार व्यूज़
दिल्ली वोटर लिस्ट संशोधन अभियान में तेजी, 30 लाख से अधिक फॉर्म हुए डिजिटाइज
दिल्ली वोटर लिस्ट संशोधन अभियान में तेजी, 30 लाख से अधिक फॉर्म हुए डिजिटाइज

नई दिल्ली: दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गणना फॉर्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 30,49,330 एन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटल रूप से अपलोड किए जा चुके हैं, जो राजधानी के कुल 1.45 करोड़ से अधिक मतदाताओं का लगभग 21.01 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक ही दिन में 4.46 लाख से अधिक फॉर्म डिजिटाइज किए गए। इससे पहले यह संख्या 26 लाख के आसपास थी। अधिकारियों का कहना है कि घर-घर फॉर्म वितरित करने का काम लगभग पूरा होने के बाद अब पूरा जोर फॉर्मों की जांच, डेटा एंट्री और डिजिटल प्रोसेसिंग पर दिया जा रहा है।

अभियान के तहत अब तक 1,44,60,313 फॉर्म मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं, जिससे करीब 99.66 प्रतिशत मतदाता कवर हो चुके हैं। पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्व और दक्षिण जिलों में शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण पूरा हो गया है, जबकि मध्य, दक्षिण-पूर्व और पश्चिम जिलों में भी 99.5 प्रतिशत से अधिक कवरेज दर्ज की गई है।

बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के अनुसार, फॉर्मों का डिजिटाइजेशन केवल वितरण की तुलना में अधिक समय लेने वाला कार्य है, क्योंकि इसमें दस्तावेजों की स्कैनिंग, ऑनलाइन अपलोड और मतदाता विवरण का सत्यापन शामिल होता है।

इसी बीच, कुछ क्षेत्रों में पुनर्वास या स्थानांतरण के कारण पुराने पते पर दर्ज मतदाताओं के नाम अब भी सूची में बने हुए हैं। ऐसे मामलों में संबंधित मतदाताओं को फॉर्म-8 भरकर अपना पता अपडेट कराने की सलाह दी जा रही है।

निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए दिल्ली में SIR अभियान की समयसीमा 29 जुलाई से बढ़ाकर 8 अगस्त कर दी है। इससे बूथ लेवल अधिकारियों को घर-घर जाकर फॉर्म एकत्र करने, उनका सत्यापन करने और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

आंकड़ों के अनुसार, आउटर नॉर्थ जिला लगभग 36.88 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ सबसे आगे है। इसके बाद साउथ वेस्ट (30.26 प्रतिशत), सेंट्रल नॉर्थ (25.27 प्रतिशत) और वेस्ट (25.26 प्रतिशत) का स्थान है। वहीं, साउथ ईस्ट, पुरानी दिल्ली और ईस्ट जिलों में डिजिटाइजेशन की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही है।

इनसे संबंधितdelhi-ncr
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

सोनीपत में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना221

सोनीपत में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

कथित वोट चोरी और एसआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनीपत में गांधी चौक से आंबेडकर पार्क तक निकाला पैदल मार्च।

रोहतक की सांपला मंडी पहुंचे सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, फसल खरीद का जायजा ले हुड्डा पर साधा निशाना2.3 हज़ार

रोहतक की सांपला मंडी पहुंचे सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, फसल खरीद का जायजा ले हुड्डा पर साधा निशाना

हरियाणा के सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कांग्रेस पर चुनावी राजनीति का आरोप लगाया।

नई दिल्ली में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग का आयोजन, वैश्विक भू-राजनीति और सुरक्षा सहयोग पर जुटे दिग्गज1.1 हज़ार

नई दिल्ली में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग का आयोजन, वैश्विक भू-राजनीति और सुरक्षा सहयोग पर जुटे दिग्गज

विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में भारत समेत विभिन्न देशों के प्रतिनिधि अहम अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर कर रहे हैं मंथन।