सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव

मुजफ्फरनगर में बंद दुकान पर शराब मांगने को लेकर विवाद, सेल्समैन ने ग्राहक को बेल्ट से पीटा; आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में दुकान बंद होने के बाद शराब की मांग करने पर हुए विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी सेल्समैन को हिरासत में लिया है।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
21 जुलाई 2026 · 5:46 am3 हज़ार व्यूज़अपडेटेड 5:45 am
मुजफ्फरनगर में बंद दुकान पर शराब मांगने को लेकर विवाद, सेल्समैन ने ग्राहक को बेल्ट से पीटा; आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में बंद दुकान पर शराब मांगने को लेकर विवाद, सेल्समैन ने ग्राहक को बेल्ट से पीटा; आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक देशी शराब के ठेके के अंदर ग्राहक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी सेल्समैन को हिरासत में ले लिया है। यह पूरी घटना तितावी थाना क्षेत्र के धनसैनी गांव स्थित एक देशी शराब ठेके की है।

वायरल वीडियो में शराब ठेके का सेल्समैन एक युवक को दुकान के भीतर खींचकर बेल्ट से लगातार पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार, इस मारपीट की घटना में पीड़ित युवक को चोटें भी आई हैं। आरोपी सेल्समैन की पहचान धनसैनी निवासी रॉबिन के रूप में की गई है।

मामले की जानकारी देते हुए तितावी थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि यह घटना 17 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे के बाद की है। निर्धारित नियमानुसार शराब का ठेका रात 10 बजे ही बंद हो चुका था। इसी दौरान नसीरपुर निवासी रोमी नामक युवक वहां पहुंचा और दुकान बंद होने के बावजूद शराब देने का दबाव बनाने लगा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, समय समाप्त होने के कारण शराब न मिलने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान रोमी ने पहले सेल्समैन रॉबिन के साथ मारपीट की, जिसके बाद रॉबिन ने उसे पकड़कर ठेके के अंदर खींच लिया और बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी।

थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित ग्राहक की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत न मिलने के कारण पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी सेल्समैन के खिलाफ शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि यदि भविष्य में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर मिलती है, तो नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इनसे संबंधितdelhi-ncrmuzaffarnagardelhi-crimeMuzaffarnagar CrimeLiquor Shop AssaultUP Police ActionViral Video Case
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा351

दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापा

नरेला पुलिस ने MCOCA मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ₹30 लाख नकद, थार गाड़ी बरामद और सट्टा अड्डे से 10 लोग गिरफ्तार।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क: 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जो532

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोर

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन सजग में 33 लोगों को पकड़ा, ₹35 लाख की चोरी और पीतमपुरा जेप्टो लूट का खुलासा किया। पिंक फुट पेट्रोलिंग से महिला सुरक्षा पर जोर।

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद523

दिल्ली पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 10.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

प्रशांत विहार इलाके में छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को दबोचा, प्रिंटर और सुरक्षा फीचर वाले कोरे कागज भी जब्त किए गए।