सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
दिल्ली: MCOCA मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30 लाख नकद और थार गाड़ी बरामद; सट्टा अड्डे पर भी छापादिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल, जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईउत्तर-पश्चिम जिला पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क : 33 बदमाश गिरफ्तार, ₹35 लाख की चोरी का खुलासा ; महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग पर जोरदिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर जताया दावा, कहा- मैंने आठ युद्ध खत्म कराएअमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नौकरी पाना होगा मुश्किल, ट्रंप प्रशासन ने ओपीटी पर भारी शुल्क का रखा प्रस्ताव

संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, लाठीचार्ज और आंसू गैस के बीच कई घायल

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान कई लोग घायल हुए और कुछ प्रदर्शनकारी राजीव चौक व मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों तक पहुंच गए।

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
20 जुलाई 2026 · 4:44 am3 हज़ार व्यूज़
संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, लाठीचार्ज और आंसू गैस के बीच कई घायल
संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, लाठीचार्ज और आंसू गैस के बीच कई घायल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आयोजित संसद मार्च के दौरान सोमवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की सूचना है।

बताया गया कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गए, जहां उन्होंने नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया और हालात पर नजर बनाए रखी।

प्रदर्शन की तैयारी रविवार रात से ही शुरू हो गई थी। देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग रात में जंतर-मंतर पर जुटे और वहीं रुककर सोमवार सुबह संसद मार्च में शामिल हुए। मार्च शुरू होते ही पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए इसे देश के सबसे बड़े शांतिपूर्ण मार्चों में से एक बताया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की अपील की।

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी अपनी पत्नी गीतांजलि आंगमो के माध्यम से समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से संसद मार्च में शामिल होने की अपील की। वांगचुक पिछले कई दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं।

पुलिस का कहना है कि संसद और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है।

इनसे संबंधितdelhi-ncr
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

सोनीपत में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना221

सोनीपत में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

कथित वोट चोरी और एसआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनीपत में गांधी चौक से आंबेडकर पार्क तक निकाला पैदल मार्च।

रोहतक की सांपला मंडी पहुंचे सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, फसल खरीद का जायजा ले हुड्डा पर साधा निशाना2.3 हज़ार

रोहतक की सांपला मंडी पहुंचे सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, फसल खरीद का जायजा ले हुड्डा पर साधा निशाना

हरियाणा के सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कांग्रेस पर चुनावी राजनीति का आरोप लगाया।

नई दिल्ली में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग का आयोजन, वैश्विक भू-राजनीति और सुरक्षा सहयोग पर जुटे दिग्गज1.1 हज़ार

नई दिल्ली में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग का आयोजन, वैश्विक भू-राजनीति और सुरक्षा सहयोग पर जुटे दिग्गज

विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में भारत समेत विभिन्न देशों के प्रतिनिधि अहम अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर कर रहे हैं मंथन।