Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार रामलीला कमेटी ने किया भूमि-पूजन

अशोक विहार रामलीला कमेटी ने किया भूमि-पूजन

[bs-embed url=”https://youtu.be/9AJpMUCPD4I”]https://youtu.be/9AJpMUCPD4I[/bs-embed]

दिल्ली के सबसे बड़ी और भव्य रामलीला में शुमार अशोक विहार रामलीला कमिटी द्वारा आयोजित इस वर्ष का भूमि पूजन समारोह का नजारा देखकर लगता है अशोक विहार रामलीला इस वर्ष भी कुछ और नया करने वाली है। पिछले कई दशकों मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला का शानदार मंचन करती आ रही अशोक विहार रामलीला कमिटी ने इस वर्ष होने वाले रामलीला कमिटी के लिए भूमि पूजन किया तो अशोक विहार की शायद ही कोइ ऐसी संस्था होगी जिसका प्रतिनिधि इस समारोह में शामिल न हुआ हो। इसमें इलाके के प्रमुख पत्रकार,पॉलिटिशंस,सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख बड़ी संख्या में शामिल हुए। कमिटी ने सभी का मंच से स्वागत भी किया। रामलीला कमिटी के प्रधान ललित गर्ग और महामंत्री अनिल गुप्ता भी इस माहौल से खुश थे। इस स्वागत से पहले रामलीला के लिए भूमि पूजन पुरे विधि विधान के साथ हुआ। सालों से अशोक विहार के दोनों प्रमुख रामलीला कमेटियों से प्रमुख रूप से प्रसिद्ध समाज सेवी और चिंतक डॉ रिखब चंद जैन के हाथों भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। उसके बाद कलाकारों को भी अनुबंधित किया गया। अशोक विहार फेज-1 की इस रामलीला को देखने आस आस के लोग ही नहीं बल्कि दिल्ली के कोने कोने से भी लोग आतें है। भूमि पूजन के इस मौके से राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग भी यहाँ बड़ी तादाद में पहुंचे। सभी ने मंच से अपने विचार भी व्यक्त किये। इस रामलीला कमिटी को कभी बजट की कमी नहीं आयी। सामाजिक चेतना को लेकर भी यह कमिटी सदा सजक रहती है।अशोक विहार रामलीला कमिटी द्वारा बहुत बड़ा और भव्य मेला भी आयोजित होता है और बहुत विशाल शोभा यात्रा भी इसका प्रमुख आकर्षण होती है। अब भूमि पूजन के साथ ही रामलीला कमिटी से जुड़े लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पूरे जनून और जज्बात के साथ जुट जातें है। इस भूमि पूजन समारोह पर मंच और मंचन में जो बदलाव नजर आ रहा है उसे देख लगता है इस बार भी रामलीला में कुछ नयापन देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments