Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeमनोरंजननए कॉमेडी शो के साथ सुनील ग्रोवर!

नए कॉमेडी शो के साथ सुनील ग्रोवर!

[bs-embed url=”https://youtu.be/HiWlE_7JtmM”]https://youtu.be/HiWlE_7JtmM[/bs-embed]

डॉ. मशहूर गुलाटी यानी कि सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। चर्चा है कि जल्द ही आपके चाहिते डॉक्टर मशहूर गुलाटी नए शो के साथ छोटे पर्दे पर एंट्री कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कृष्णा अभिषेक का शो ‘द ड्रामा कंपनी’ इस महीने बंद हो जाएगा और सुनील का आने वाला शो ‘द ड्रामा कंपनी’ को रिप्लेस करेगा। जानकारी के मुताबिक, सुनील का ये शो नॉन फिक्शन कॉमेडी शो होगा। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कपिल के दोबारा लौटने पर दोनों कॉमेडियन साथ आ सकते हैं, लेकिन अब लगता है उनके फैंस को दोनों को साथ देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। सुनील के नए शो से जुड़ी रोचक बात ये है कि कपिल के शो की क्रिएटिव डायरेक्टर रहीं प्रीमि सिमोस भी इस शो का हिस्सा रहेंगी। खबरें हैं कि सुनील के साथ इस शो में अली असगर, सुगंधा मिश्रा और कीकू शारदा भी दिखाई देंगे। तो हो जाइए तैयार फिर से डॉ मशहूर गुलाटी के चुटकुले सुनने को।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments