Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार वार्ड में चला स्वच्छता अभियान

अशोक विहार वार्ड में चला स्वच्छता अभियान

[bs-embed url=”https://youtu.be/f8jvyekfUOM”]https://youtu.be/f8jvyekfUOM[/bs-embed]

अशोक विहार में गांधी जयंति के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि तीन साल पहले गांधी जयंति यानी 2 अक्टूबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी तो पूरी दिल्ली हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान में निकल पड़ी थी, लेकिन इस वर्ष ऐसे नज़ारे कम ही देखने को मिल रहे हैं। हालांकि गांधी जयंती पर अशोक विहार वार्ड के निगम पार्षद अशोक विहार और इलाके के पूर्व विधायक डॉ महेंद्र नागपाल स्वच्छता अभियान जारी रखें हुए हैं। डॉ महेंद्र नागपाल की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों और सफाई कर्मचारियों के साथ केशवपुरम में सफाई अभियान में लगे नजर आए। कई घंटों तक चले इस स्वच्छता अभियान सड़कों से कूड़ा उठाया तो पार्कों में भी पड़े कचरे की सफाई की। इन नेताओं का मानना है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश स्वछता अभियान में लगा है। लोगों में स्वछता को लेकर काफी जागरूकता आई है। इस अभियान में बीजेपी नेता और कर्यकर्ता गली-गली और घर-घर घूमें और लोगों को अपने आस पास सफाई रखने की गुजारिश की। पिछले वर्ष निगम चुनाव से पूर्व पूरी दिल्ली के हर वार्ड में ऐसे अभियान चल रहे थे। हर सरकारी दफ्तर , थाना पुलिस तक में नेता और अधिकारी हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आते थे जबकि इस वर्ष इस अभियान में आई कमी देखकर तो यही कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता में तो जागरूकता आई है लेकिन नेता और अधिकारी लापरवाह हो गए है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments