Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यस्वास्थ्य विभाग द्वारा टर्मिनेशन से गुस्साए कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी...

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टर्मिनेशन से गुस्साए कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी

                                   

फरिदाबाद—नेशनल हेल्थ मिशन यानि कि एनएचएम के कर्मचारियों द्वारा प्रदेश में शुरू की गई दो दिवसीय हडताल बढ़ती जा रही है और आठवाँ दिन होने के बावजूद भी हड़ताली कर्मचाकरी अपनी मांगो पर अड़े हुए है।प्रदर्शकारियों की माने तो समान काम, समान वेतन और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर  वो धरने पर बैठे है  स्वास्थ्य विभाग ने टर्मिनेशन लेटर भले ही जारी कर दिए हों लेकिन बावजूद इसके कर्मचारी झुकने  को कतई त्यार नहीं है ,वही मांगे न माने जाने और टर्मिनेशन से गुस्साये कर्मचारियों ने दो दिवसीय हडताल को आठवें दिन भी जारी रखा और अपने प्रदर्शन को और तेज करते हुए बादशाह खान अस्पताल से लेकर नीलम चौक तक सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और स्वास्थ मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका। आपको बता दें कि प्रदेश के 12 हजार 5 सौ एनएचएम कर्मचाारी धरने पर बैठे हुए हैं जिनमें से फरीदाबाद के 670 एनएचएम कर्मचारी भी हडताल पर बैठे हैं। इस हड़ताल में नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों  के अलावा डाक्टर , एएनएम , नर्स , फार्मेसिस्ट और 102 एम्बुलेंस के ड्राइवर तक इस हड़ताल में शामिल है। हड़तालियों के मुताबिक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो हड़ताल अनिश्चित कालीन हडताल में तब्दील कर दी जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments