Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यगाजियाबाद में हुई गऊ माता की तेरवीं | पूरे गांव ने खाया...

गाजियाबाद में हुई गऊ माता की तेरवीं | पूरे गांव ने खाया गाय की तेरवीं पर खाना

गाजियाबाद-गाजियाबाद में पशु प्रेम की अनोखी मिसाल देखने को मिली है। दरअसल गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके के काकड़ा गांव में एक गाय की मौत हो गई थी। गाय को कीड़े ने काट लिया था। 13 साल से यह गाय जिस घर में थी, उस घर में गाय की मौत के बाद मातम छा गया । गाय से बहुत ज्यादा प्यार यह परिवार करता था। और जैसे ही उसकी मौत हुई, सबको ऐसा लगा मानो उनके परिवार का सदस्य चला गया। ऐसे में परिवार के मुखिया ने गाय की अंत्येष्टि पूरे रीति रिवाज से करने का निर्णय लिया। और गांव में गाय की तेरहवीं मनाई गई। और पूरे गांव को भोज कराया गया। मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी भी इस तेरहवीं में शामिल हुए। गाय का नाम गौरी रखा गया था।देखें video 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments