Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeखेलविश्व योग दिवस पर रोहिणी के स्वर्ण जयंती पार्क में मेगा इवेंट

विश्व योग दिवस पर रोहिणी के स्वर्ण जयंती पार्क में मेगा इवेंट

रोहिणी – विश्व योग दिवस पर देश ही नहीं पूरी दुनिया में योग की धूम दिखी। वहीँ नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रोहिणी में भी बड़े योग कार्यक्रम का आयोजन सांसद उदित राज के द्वारा किया गया। रोहिणी के स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ योग किया।करें योग और रहे निरोग।जी हाँ ,यही सन्देश था रोहिणी के जापानी पार्क से इन सैंकड़ों लोगों का जब ये एक साथ सार्वजानिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुँचे। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद उदित राज द्वारा आयोजित इस मेगा इवेंट को जनता का भी खूब साथ मिला और भारी भीड़ यहाँ इकठ्ठा हुई। सन्देश साफ़ था ।एक स्वस्थ देश ही प्रगति के पथ पर तेज़ी से अग्रसर हो सकता है। नॉर्थ दिल्ली के इस सबसे बड़े कार्यक्रम में भाजपा के तमाम बड़े नेता ,पदाधिकारी , निगम पार्षद और यहाँ तक की आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल भी शिरकत करते दिखे। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ साथ महेंद्र गोयल भी मुस्कुराते हुए कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। मानो योग के बहाने ही सही दो चिर विरोधी पार्टियों के विधायक साथ हो गए हों।विश्व योग दिवस के मौके पर दिल्ली के तमाम बड़े-छोटे आयोजनों के बीच उत्तर पश्चिमी दिल्ली का यह बड़ा आयोजन बेहद सफल रहा। मंच से एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन और योग करते हुए लाइव प्रसारण भी दिखाया जा रहा था। आयोजन के दौरान लोगों के बीच योगा किट भी बाँटे गए। जिस तरह का उत्साह लोग योग के प्रति दिखा रहे हैं वो वाकई एक सकारात्मक सन्देश देता है।
https://www.youtube.com/watch?v=WfzxG-T8CrM

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments