Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली में चलेगी Water Taxi || Manoj Tiwari ने किया Water रूट...

दिल्ली में चलेगी Water Taxi || Manoj Tiwari ने किया Water रूट का निरीक्षण

दिल्ली- यमुना नदी में वाटर टैक्सी चलााने कि केन्द्र सरकार की प्रस्तावित योजना के रूट का उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने निरिक्षण किया। मनोज तिवारी ने सोनिया विहार के जीरो पुस्ता से ट्रोनिका सिटी तक करीब 8 किलोमीटर तक यमुना नदी में मोटर बोट में बैठकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में यमुना के जल का अपार भंडार है जिसकी संभावनाओं को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हमारे क्षेत्र की यमुना को वाटर टैक्सी चलाने के लिए चुना। उन्होंने कहा कि 8 किलोमीटर लंबे जल मार्ग से निरीक्षण सफर के दौरान जो आनंद की अनुभूति मुझे हुई है, मेरी कामना है कि दिल्ली का हर नागरिक उस आनंद का एहसास करें और दिल्ली में भी पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा मिले।इस दौरान मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार इतनी अच्छी योजना दिल्ली को देना चाहती है लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार असहयोग कर दिल्ली वालों से एक बड़ी सुविधा छीन रही है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेगी तो न सिर्फ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण होगा बल्कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा और मैं प्रयास करूंगा कि हमारे क्षेत्र की सुख सुविधा और केन्द्र सरकार के बीच में फांस की तरह बनी केजरीवाल सरकार की रुकावट को दूर कर वाटर टैक्सी योजना को पूरा किया जाए और दिल्ली ही नहीं देश और दुनिया भर के पर्यटक सोनिया विहार में आकर यमुना की लहरों का आनंद ले सकें। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यमुना कि ये लहरें केजरीवाल के उस झूठ को भी बेनकाब करती हैं कि यमुना में दिल्ली के लोगों के लिए पीने का पानी नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments