Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeअन्यबवाना : दिनदहाड़े गन पॉइंट पर फैक्ट्री में लूट, नगद के साथ...

बवाना : दिनदहाड़े गन पॉइंट पर फैक्ट्री में लूट, नगद के साथ गाड़ी की चाबी भी ले गये लूटेरे |

पुनीत गुप्ता , दिल्ली दर्पण टीवी 23 अगस्त 2020

बवाना इंडस्ट्रियल एरिया।। नार्थ वेस्ट दिल्ली ।। कोरोना काल में भी अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे है। दिल्ली के नार्थ वेस्ट जिले में बढ़ते अपराधों को देखते हुए लगता है की अपराधियों को कानून का कोई भी डर अब नहीं है। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया भी चोरो और लूटेरो के निशाने पर रहता है। बवाना में चोरो का हौसला इतना बुलंद हो चूका है की दिनदहाड़े ही लूट को अंजाम देने लगे है।

गन पॉइंट पर फैक्ट्री में लूट

ऐसी ही एक वारदात शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे एक प्लास्टिक के दाना फक्ट्री में हुई। जब फक्ट्री के मालिक अपना हिसाब किताब लिख रहे थे। तभी 3 लूटेरे फक्ट्री में घुसते है। जिनमे दो लोगो के पास गन भी थी और फक्ट्री मालिक पर गन तान देते है।

फैक्ट्री मालिक ब्रहमप्रकाश ने बताया की रोज़ाना की तरह दोपहर में फक्ट्री का हिसाब लिख रहे थे। उस वक्त यह वारदात हुई। चोर गन पॉइंट पर नगद के साथ 1 फ़ोन, कार की चाबी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, आरसी और भी कागज जो उनके हाथ लगा सब ले गए।

CCTV कमरे में कैद हुई वारदात

फैक्ट्री मालिक ने बताया की यहाँ फैक्ट्री लगाए उनको सिर्फ एक ही साल हुआ है। पहले भी इंडस्ट्रियल एरिया में वारदाते होती रही है। लेकिन यह नहीं सोचा था की एक दिन खुद की फक्ट्री में ऐसे दिनदहाड़े कोई लूट कर ले जायेगा।

हालाँकि यह पूरी वारदात CCTV कमरे में भी कैद हो गयी है। अब पुलिस CCTV कैमरो को खंगाल रही है। मौके पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के आला अधिकारिओ ने अस्वासन भी दिया की जल्द ही गुनह्गारो को पकड़ लिया जायेगा।

दिन की रौशनी में भी फ़ैक्टरिया सुरक्षित नहीं

बवाना इंडस्ट्रियल एरिया अपने आप में सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया है। हज़ारो की संख्या में फैक्ट्रीज है। लाखो लोगो का रोजगार यहाँ से जुड़ा है। जिसके चलते बवाना पुलिस स्टेशन भी इंडस्ट्रियल एरिया में ही शिफ्ट किया गया। लेकिन फिर भी सुरक्षा का आलम यह है की दिन की रौशनी में भी फ़ैक्टरिया सुरक्षित नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments