Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़भारत और दक्षिण कोरिया की थीम पर बनेगा पार्क

भारत और दक्षिण कोरिया की थीम पर बनेगा पार्क

काव्या बजाज, संवाददाता

नई दिल्ली।
 राजधानी दिल्ली में अगले महीने तक भारत और दक्षिण कोरिया की मित्रता का प्रतीक एक पार्क बनने जा रहा है, जो अगले महीने तक बन कर तैयार हो जाएगा। यह पार्क एक दक्षिण कोरिया की विशेष थीम पर बनाया गया है, जिसे दिल्ली के छावनी इलाके में  दिल्ली छावनी बोर्ड विकसित कर रहा है। इसमें भारतीयता को भी अहमियत दी गई है।

लोग इस पार्क में भारत के साथ – साथ दक्षिण कोरिया की संस्कृति को जान पाएंगे। जैसे  पार्क का गेट सियोल के प्रवेश द्वार की तरह बनाया गया है। पार्क में हरियाली के साथ लोग झूले, ट्रेक और तरह – तरह के पूल देख पाएंगे जो किसी भी व्यक्ति का मन आसानी से जीत सकते हैं।

सिर्फ यही नहीं पार्क में पांच पत्थर होंगे, जो भरत और दक्षिण कोरिया के इतिहास को दर्शाएंगे। सबसे पहले पत्थर पर रबिंद्रनाथ टैगारे द्वारा लिखी गई कविता को दर्शाया गया है, तो वहीं दूसरे पत्थर पर 20 हज़ार सैनिकों के वापस लौटने की घटना के दर्शाया गया है। तीसरा पत्थर कोरिया की रक्षा करते समय शहीद हुए सैनिकों के नामों को दर्शाता है। चौथे पत्थर पर सैनिकों के घायल होने पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा का जिक्र है। आखिरी पत्थर जवानों को देश की रक्षा करने पर मिले पुरस्कारों को दर्शाएगा। पार्क में मौजूद यह सब चीज़ें किसी भी व्यक्ति को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments