Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली- वसंत विहार स्थित इस्राईली घर के बाहर गोली चलने से मचा...

दिल्ली- वसंत विहार स्थित इस्राईली घर के बाहर गोली चलने से मचा हड़कंप

प्रियंका आनंद, संवाददाता

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके से बुधवार रात एक इस्राइल परिवार के घर के बाहर अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। जांच के लिए आई पुलिस को तब राहत मिली जब उन्हें पता चला कि यह गोली उस समय वहां तैनात महिला सिपाही के सरकारी असहले से गलती से चली थी।

यह घटना बुधवार रात 7:45 की है यह घटना उस समय की है जब वहां की महिला अधिकारी मनीषा पीसीआर में तैनात थी। मामले की जांच करने पर पुलिस को पता लगा कि ये गोली महिला सिपाही के सरकारी असहले से दुर्घटनावश चली थी। 

हालांकि गोली चलने से किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक वसंत विहार के थाने में मामले की जांच जारी है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि उस वक्त महिला पुलिस अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने सहयोगी कर्मचारी को चार्ज देने जा रही थी। फिलहाल इलाके की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम कर दिए गए हैं और वहां के स्थानीय लोगों को पहले से ज्यादा सचेत रहने को कहां गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments