दिल्ली में झमाझम बरसे बादल, बसों की छतों से टपकने लगा पानी

नेहा राठौर

देश की राजधानी दिल्ली में और उसके आस-पास के इलाकों में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव समस्या फिर से शुरू हो गई है। जिससे यातायात में परेशानियां आ रही हैं। भारतीय मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी कर पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। लगातार बारिश के चलते DTC बसों में भी पानी भरना शुरू हो गया है। पहले सड़कों पर पानी का स्तर बढ़ने से बसों में पानी घुस जाता था, लेकिन अब बसों की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि छत से भी पानी टपकना शुरू हो गया है। बरसात में लोग जितना सड़कों पर परेशानी का सामना कर रह हैं। उसी तरह DTC बसों में बैठे यात्रियों को भी कुछ इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें  – बुराड़ी: जेठ ने मासूम के सामने उसकी मां पर किये चाकू से कई वार, जानिए क्या है मामला

बता दें कि DTC की बसों की खरीद को लेकर पिछले कई समय से आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच वाद-विवाद बना हुआ है। भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर नई बसों की खरीद को लेकर 3500 करोड़ रुपये का घपला करने का आरोप लगाया हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि आप ने 850 करोड़ की बसें खरीदी और उसकी मेंटेनेंस पर 3500 करोड़ रुपए दे रही है। बीजेपी के अनुसार अगर हर महीने 30 करोड़ रुपए दिए जाए तब भी कई नई बसें खरीदी जा सकती हैं। इस पर भाजपा ने CBI जांच की भी मांग की थी। बसें आएंगी या नहीं इस पर तो फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के बीच जनता का पीसना तो तय है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi