Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यपुरे विधिविधान के साथ अशोक विहार के श्रीराम मंदिर की मुर्ति प्राण...

पुरे विधिविधान के साथ अशोक विहार के श्रीराम मंदिर की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पंन

प्रियंका आनंद

अयोध्या की तर्ज पर बना अशोक विहार में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। करीब 50 सालों से बन रहे इस मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मिल कर पुरी भक्ति भावना का साथ प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया। 14 नवंबर की तड़के मंदिर में सभी भक्त जन इकठ्ठा हुए और पहले गंगा जल, गुलाब, दुध एवं अन्य चीज़ों से भगवान को नहलाया और फिर हवन भी किया गया। उसके बाद सभी पुजारियों के साथ मिल कर सभी भगवानों को उनके जगहों पर विराजमान किया गया।

श्रीराम मंदिर समिती के महामंत्री अशोक बंसल की माने तो इस मंदिर का काम जन कल्याण और जन सहयोग से ही हो पाया है। सामपूरा मंदिर और अयोध्या के मंदिर की नक्काशी के काम जैसा ही यहा पर किया गया है। केवल इतना ही नहीं इस मंदिर में चारों दिशाओं से प्रकाश आता है और यह 30 फुट गहराई के नीचे उसका निर्माण किया गया है। भूकंप निरोधी भी इस मंदिर को बताया जा रहा है। एतिहासिक कारीगरी के साथ यह मंदिर बताया गया है।

लोग इस को अपना सौभाग्य भी मान रहें है कि उन्हें इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने का सौभाग्य मिला। नेता विपक्ष विकास गोयल ने भी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में लोगों को शुभकामना दी और साथ ही कहा कि हम अपने आप को सौभाग्यशाली मानतें है कि इस कार्यकर्म के हिस्सी बने। साथ ही उन्होंने बताया कि देवोध्धान के अवसर पर यह बहुत ही खुशी का मौका है।

ये भी पढ़ेंदिल्ली की दूषित हवा के कारण बढ़ रहें है अस्पतालों में अस्थमा के मरीज

केशव पुरम जोन के चेयरमैन ने भी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अशोक विहार की रामलीला सबसे प्रसिध्द रामलीला होने के नाते अशोक विहार को राम नगरी कहा जाता है। आखिर कई सालों के बाद ही सहीं लेकिन काफी लोगों की मेहनत रंग लाई है और ना केवल इतना ही यह क्षेत्रवासियों के लिए भी गौरव की बात है जब इस मुर्ति स्थापना का आयोजन किया गया है।

आखिर 50 सालों बाद ही सही अशोक विहार वासियों का सपना पुरा हुआ है। सभी लोग काफी खुश नज़र भी आऐं और आने वाले समय में ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस मंदिर की सेवा में अपना योगदान भी देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments