Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यफरीदाबाद : JE के निलंबन पर SDO ऑफिस पर धरना

फरीदाबाद : JE के निलंबन पर SDO ऑफिस पर धरना

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
सोमवार को फरीदाबाद बिजली वितरण निगम के सबअर्बन इंडस्ट्रियल एरिया उपमंडल के जेई के निलंबन के खिलाफ कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ दफ्तर में धरना दिया। जेई माजिद को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों ने जेई को तत्काल बहाल करने की मांग की है। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन ने एसडीओ के तानाशाही रवैये को निलंबन के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें- शराब की कीमतों पर फिर मिलेगी छूट ?

कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। जब कर्मचारियों से इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, एसडीओ ने उच्चाधिकारियों को झूठी रिपोर्ट देकर जेई को निलंबित करवा दिया है। इस धरने की अध्यक्षता सब-यूनिट प्रधान सत्य प्रकाश चौहान ने की। जबकि संचालन सबयूनिट सचिव करतार सिंह ने किया। इस अवसर पर पूरिपूर्ण आनंद, सुरेंद्र, अरविंद, जयपाल, राकेश, कलंदर, ओमप्रकाश, किशन, मनोहर आदि कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments