Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यRam Aastha : द्वारका के पैसिफिक मॉल में लगा राम दरबार!

Ram Aastha : द्वारका के पैसिफिक मॉल में लगा राम दरबार!

Ram Aastha : राम सेतु मॉडल के पास भगवान राम-लक्ष्मण-हनुमान की लगाई गई हैं बड़ी प्रतिमाएं,  स्थापित की गई है अनूठी राम सेतु संरचना

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

इसे धर्म और संस्कृति के प्रति हिन्दुओं में जागरुकता कहें या फिर सनातन धर्म बढ़ता प्रभाव कि देश की राजधानी दिल्ली में इस बार की रामलीलाओं में भारी भीड़ तो देखी जा ही रही है। साथ ही लोग घरों व मॉलों को भी रामदरबार के रूप में परिवर्तित कर दे रहे हैं। दिल्ली के एक माल में रामलीला के दृश्यों को ऐसा चित्रित किया गया है कि जैसे वहां पर रामलीला हो रही हो। भगवान राम का दरबार लगा हो।  दरअसल पैसिफिक मॉल डी 21 में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में अनूठी राम सेतु संरचना को स्थापित किया गया है। रामायण के प्रमुख खंड को खूबसूरती से प्रस्तुत करती इस संरचना की खास बात यह है की यह एकदम जीवंत लगाती है और इसे कोलकाता के पारंपरिक कारीगरों ने बनाया है।

रामायण की प्रमुख घटना जिसमें राम सेतु का निर्माण हो रहा है। इसका सचित्र चित्रण मॉल में आने वाले लोगों को विशेष रूप से पसंद आ रहा है। यहाँ भगवान राम और उनकी सेना समुद्र पार करने और देवी सीता को रावण से मुक्त कराने के लिए राम के नाम की नक्काशी के साथ पत्थर के पुल का निर्माण करते दिखाई दे रहे हैं।
इस भव्य प्रस्तुति पर बात करते हुए, प्रशांत समूह के कार्यकारी निदेशक अभिषेक बंसल ने कहा, “श्री राम के साथ राम सेतु संरचना को एक भक्तिमय अनुभव देने के लिए बनाया गया है। इसे प्रतिभाशाली मूर्तिकारों, डिजाइनरों और कारीगरों द्वारा बनाया गया है। यह हमारे अद्भुत इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है और हमें ख़ुशी का अनुभव देता है।“

जो लोग मॉल के इस दृश्य को देख रहे हैं बस देखते रह जा रहे हैं। वैसे देश में मोदी सरकार बनने के बाद धर्म और संस्कृति के प्रति हिन्दू समाज में जबर्दस्त जागरूकता आई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तो चल रहा है साथ ही श्री कृष्ण जन्मस्थली मथुरा काशी में भी मंदिर निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। समाज में धर्म के प्रति इतना लगाव हो रहा है कि गांवों में जगह-जगह मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है। लोग पूजा अर्चना कर हिन्दू संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। घरों में, मंदिरों बाजारों में सभी जगह राम हो गई हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments