Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअन्यTribute to Freedom Fighter : दिल्ली विश्वविद्यालय के मुक्त शिक्षा विद्यालय में...

Tribute to Freedom Fighter : दिल्ली विश्वविद्यालय के मुक्त शिक्षा विद्यालय में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के जीवन पर डाला गया प्रकाश 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली।  दिल्ली विश्वविद्यालय के मुक्त शिक्षा विद्यालय में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित जनजाति गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर बिरसा मुंडा की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह में जहां बी. गुप्ता ने राजस्थान के जनजाति क्षेत्र के अपने अनुभव साझा किए तो  मुख्य अतिथि के रूप में पधारे  PVC इग्नू के मनरूप सिंह ने जनजातीय क्षेत्रों में किए गए कार्यों एवं बिरसा मुंडा के जीवन एवं स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से डॉ. शक्ति कुमार न जनजातीय इतिहास और पृष्ठभूमि पर विशेष प्रकाश डाला। सहायक कुलसचिव मुकेश मीना ने  कर्यक्रम का सफल एवं कुशल संचालन किया।

कार्यक्रम के अंत में मुक्त शिक्षा विद्यालय के प्राचार्य यू एस पांडे ने  मुक्त शिक्षा विद्यालय परिवार की ओर से समारोह में पधारे लोगों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments