Monday, May 27, 2024
spot_img
Homeअन्यWeather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली सहित कई राज्यों में...

Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश; बिहार-बंगाल और ओडिशा में चलेगी लू

Delhi Weather Forecast मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी से राहत बरकरार रहेगी। उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि तापमान अभी भी औसत से अधिक चल रहा है।

नई दिल्ली । मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी से राहत बरकरार रहेगी। उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि तापमान अभी भी औसत से अधिक चल रहा है, लेकिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बरसात का अलर्ट है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी भारत से शनिवार के बाद लू खत्म हो जाएगी। वहीं, उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


देश मे कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

पूर्वी राज्यों में लू की स्थिति बरकरार

पूर्वी भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, ओडिशा आदि में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बरकरार है।


तापमान में आएगी कमी

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू की स्थिति बरकरार रहेगी। पूर्वी पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा और फिर इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसके अलावा, पश्चिम भारत के राज्यों में अगले दो दिन तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

यहां बारिश होने की संभावना

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओले गिरेंगे। पूर्वी पश्चिमी भारत की बात करें तो अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में दो दिन तेज बरसात होगी।


इसके अलावा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश होने वाली है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में पांच दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में 22-23 और बिहार में 24 अप्रैल को ओलावृष्टि होगी।

उधर, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में पांच दिनों तक हल्की बरसात हो सकती है।


दिल्ली में भी रविवार और सोमवार फिर होगी बरसात
राजधानी में भी शुक्रवार को गर्मी के तेवर नरम ही रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.7 ढिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 24 और 62 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जबकि रविवार और सोमवार को एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments