Friday, May 10, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi : नॉर्थ वेस्ट जिले के नेताजी सुभाष प्लेस थाने में पुलिस...

Delhi : नॉर्थ वेस्ट जिले के नेताजी सुभाष प्लेस थाने में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत 

आर्म एक्ट में लिया गया था पुलिस रिमांड पर 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली। नॉर्थ वेस्ट जिले के नेताजी सुभाष प्लेस थाने में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। यह व्यक्ति दो दिन पहले ही आर्म एक्ट में  बंद हुआ था और पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लाया गया था। गाठ रात लॉकअप से उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक परिजन पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जिला पुलिस उपायुक्त ने इस घटना पर जांच के आदेश दे दिए हैं। 

नॉर्थ वेस्ट  जिले के नेताजी सुभाष थाना पुलिस की हिरासत में एक शख्स की मौत हो गयी। मृतक का नाम शहादत शेख है। यह व्यक्ति नेताजी सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में पार्किंग का काम करता है। शहादत शेख को दिन दिन पहले पांच लोगों के साथ नेताजी सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कल उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लाया गया था। रात को लॉकअप में शहादत को सांस लेने में दिक्कत हुई जिसे देख थाना पुलिस उसे अस्पताल ले गयी। आज सुबह शहादत की मौत हो गयी। 

इस घटना से परिजन बेहद दुखी और गुस्से में हैं परिजनों के अनुसार 36 वर्षीय शहादत दो दिन पहले खाना खाने गया था, जहाँ से पुलिस उसे  पांच लोगों के साथ थाने ले गयी। परिजनों का आरोप है की उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि उसे किस जुर्म में पकड़ा है। परिजन थाना पुलिस पर गभीर आरोप लगा रहे हैं। 
शहादत की मौत क्यों हुई कैसे हुई यह तो पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ़ होगा, लेकिन जो आरोप परिजन पुलिस पर लगा रहे है वह नेताजी सुभाष प्लेस थाना पुलिस पर अक्सर लगते रहतें है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments