Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeDELHI POLICEदिल्ली में दो व्यक्तियों की एक जैसी हत्या से मचा हड़कंप,जानिए क्या...

दिल्ली में दो व्यक्तियों की एक जैसी हत्या से मचा हड़कंप,जानिए क्या है पूरी घटना 

दिल्ली– राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली स्थित सब्जी मंडी इलाके में एक युवक की बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी गयी है। वही गीता कॉलोनी में भी 30 साल के शक्श की बेहरमी से हत्या कर दी गयी। सब्जी मंडी इलाके में हुई वारदात की बात करे तो युवक का कुछ लड़को से झगड़ा हो गया था इस दौरान कुछ लड़को द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पश्चात से ही सभी आरोपी फरार है। पुलिस ने सोमवार को 14 साल के आरोपी लड़के को पकड़ कर हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, बाड़ा हिंदू राव अस्पताल से रविवार की रात को पुलिस को सुचना मिली थी की 16 साल के अरुण को यहाँ भर्ती करवाया गया है। उसके पेट में चाकू घोंपा हुआ है और इलाज के दौरान शख्स की मृत्यु हो गयी है।

क्या है हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक का दो दिन पूर्व मामूली बात को लेकर मृतक व्यक्ति का आरोपी युवक के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया की इसी लड़ाई के चलते अपनी पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपी ने रविवार को अरुण पर चाकू से हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया। फ़िलहाल आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बताया की पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। बता दे की आरोपी नाबालिक है और उसकी उम्र 14 साल है। सभी आरोपियों में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जो कि नाबालिक है और पूरी वारदात का मुख्य आरोपी है। बाकि आरोपियों की तलाश अभी जारी है, पुलिस के मुताबिक जल्दी ही बाकि आरोपी भी हिरासत में होंगे।

दिल्ली के गीता कॉलोनी में युवक की चाकू मारकर हत्या

ऐसा ही एक और मामला दिल्ली स्थित गीता कॉलोनी से सामने आया है। यह रविवार की रात एक शख्स की चाकू खोंप कर बड़ी ही बेहरमी से हत्या कर दी गयी है। घटना के तुरंत बाद ही घटना को अंजाम देकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया,घटना गीता कॉलोनी के एक पार्क की है। दिल्ली स्थित शाहदरा जिले के डीसीपी रोहित मीना के अनुसार, मृतक की उम्र 30 साल है। ऐसा प्रतीत होता है की आपसी रंजिश के चलते आपसी झगड़े के पश्चात 30 साल के शख्स की हत्या कर दी गयी है।

डीसीपी रोहित मीना के अनुसार, घटना की सुचना मिलते ही जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पार्क के गेट पर ही मृतक की लाश पड़ी हुई मिली। बता दे की दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके चलते आरोपी ने युवक को ताबड़तोड़ चाकू मारे जिसके बाद शक्श इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Publised By: प्रिया गोयल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments