Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यनेताजी सुभाष प्लेस में डिजिटल 'संपू्र्ण रामलीला'

नेताजी सुभाष प्लेस में डिजिटल ‘संपू्र्ण रामलीला’

[bs-embed url=”https://youtu.be/-cfSYmg9R1M”]https://youtu.be/-cfSYmg9R1M[/bs-embed]

पूरे भारत वर्ष में दशहरा पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है और इस दशहरे से पहले ही भारत के तमाम राज्यों में पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की मर्यादा का संदेश देने वाली रामलीला का मंचन असंख्य जगहों पर होता है। दिल्ली में रामलीला मंचन में तीन साल के अंदर ही अपनी एक अलग पहचान बना चुकी ‘संपूर्ण रामायण’ भी हर साल आर्यन हैरिटेज फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाती है। जिसमें आधुनिक समाज में भी भगवान श्री राम द्वारा स्थापित किए मुल्यों को अंगीकार करने का संदेश कुछ मात्र तीन घंटे में समझा दिया जाता है। आर्यन हैरिटेज फांउडेशन पिछले 3 सालों से नेताजी सुभाष प्लेस में ‘संपूर्ण रामलीला’ का आयोजन कर रहा है। ये रामलीला लगभग तीन घंटे में पूरी हो जाती है। इस वर्ष 24 से 29 सितंबर को होने वाली ‘संपूर्ण रामयण’ के मंचन के संबंध में आर्यन हैरीटेज फाउंडेशन को चेयरमेन ईश्वर बंसल, महासचिव अनिल गर्ग, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता और अन्य गणमान्य लोगों ने मिलकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता मे इस संपूर्ण रामायाण की उत्कृष्टता के बारे में बताते हुए कहा कि दूसरी रामलीलाओं से ये कैसे अलग है। NSP में होने वाली संपूर्ण रामायण का निर्देशन जाने माने निर्देशक शशिधर नायर कर रहे है। इस रामलीला में मंजे हुए कलाकारों द्वारा पात्रों की भूमिका निभाई जाती है। संपूर्ण रामायण में लाइट और साउंड पर ही पूरी राम लीला का सुंदर और अद्वितीय मंचन प्रस्तुत किया जाता है। संपूर्ण रामायण में शानदार साउंड इफेक्ट्स स्टेज पर अद्भूत तकनीक के साथ लगे एल ईडी लाइटिंग ऐसा द्रष्य प्रस्तुत करते हैं एक पल को तो लगने लगता है जैसे हम उसी समय में हैं जब राम का राज था और सत्युग में श्री राम हमारे सामने दर्शन दे रहे हैं। संपूर्ण रामायण का बैकग्राउंड साउंड एफैक्ट्स और शो का संगीत मुंबई के स्टूडियो में रिकॉर्ड किए गए हैं। शो का टाइटल गीत बॉलीवुड के जाने माने और लोकप्रीय गायक उदित नारायण और कैलाश खेर द्वारा गाया गया है जो इस शो के दौरान जब इन गायकों की सुर लगते हैं तौ मन प्रसन्न हो जाता है। हर संपूर्ण रामायण कुछ नया लेकर आती है इस बार वाल्मिकी द्वारा पूरी रामायण सुनाई जाएगी जिसके लिए अभिनेता मुकेश कुमार की आवाज को को लिया गया है। आर्यन हैरिटेज फाउंडेशन किसी भी चुनौती से लड़ते हुए हर साल इस रामलीला को सफल बनाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments