Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यइस साल बॉलीवुड के ये सितारे बंध गए शादी के बंधन में...

इस साल बॉलीवुड के ये सितारे बंध गए शादी के बंधन में – सफर 2017

साल 2017 में कई मशहुर हस्तियां शादी के बंधन में बंध गई। कुछ ने गुपचुप शादी रचाई तो किसी का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। चाहे वो बॉलीवुड के सितारें हो या क्रिकेट जगत के मशहूर खिलाड़ी। यह साल बॉलीवुड के लिए कई मायनों में अच्छा रहा। आइए डालते हैं एक नजर उन मशहूर हस्तियों पर जो इस साल शादी के बंधन में बंध गए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

साल 2017 की सबसे बड़ी और चर्चित शादी हर किसी के जुबान पर है। अनुष्‍का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर को इटली में सात फेरे लिये थे। दोनो ने बिना किसी को बताए शादी की। हालांकि शादी के बाद खुद ये बात सोशल मीडिया पर दोनों ने शेयर की।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाच्या

इस साल मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाच्या शादी के बंधन में बंधे। इन दोनों ने धूमधाम से शादी की और पूरी शादी चर्चा में रही। हर्ष पेशे से स्क्रिप्ट राइटर हैं और दोनों एक-दूसरे को करीब 8 साल से डेट कर रहे हैं। उम्र में भारती हर्ष से बड़ी हैं। दोनों में तकरीबन 7 साल का अंतर है।

नील नितिन मुकेश और रुक्‍म‍िणी सहाय

एक्‍टर नील नितिन मुकेश और रुक्‍म‍िणी सहाय शादी के बंधन में बंधे हैं। रुक्‍म‍िणी सहाय एविएशन इंडस्ट्री से हैं और दोनों का परिवार काफी समय से एक दूसरे को जानता है।

जहीर खान और सागरिका घाटगे

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे विवाह बंधन में बंध गए। अचानक इंटरनेट पर आई इनकी सगाई की फोटो ने सबको हैरान कर दिया था। ये कपल इंटरनेट पर छाया रहा।

नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की हमसफर साउथ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु बनी हैं। दोनों ने अक्टूबर में गोवा में शादी रचाई। दोनों एक-दूसरे के साथ साल 2009 से काम कर रहे थे और 2014 में रिलेशनशिप में आए।

आशका गोराडिया और ब्रेंट ग्लोब

2016 में टीवी एक्ट्रेस आशका ने ब्रेंट को डेट करना शुरू किया था। ब्रेंट आशका से 4 साल छोटे हैं. ब्रेंट एक योग इंस्ट्रक्टर हैं। आशका और ब्रेंट ने मशहूर डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में भी हिस्सा लिया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments