Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्य"विराट" को छोड़ "अनुष्का" का अब इस पर आया दिल !

“विराट” को छोड़ “अनुष्का” का अब इस पर आया दिल !

मनोरंजन – अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म सुई धागा में पहली बार वरूण धवन और अनुष्का शर्मा बिग स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगी। अनुष्का की इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों भोपाल में चल रही है। आपको बता दें  अनुष्का की शादी पिछले साल दिसंबर 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से हुई थी। लेकिन अपनी फिल्म की शूटिंग करते हुए अनुष्का का दिल अब किसी और पर आ गया है। हैरान हो गए ना लेकिन ये सच है चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार शूटिंग लोकेशन पर ऐसा क्या हुए जिसकी वजह से अनुष्का का दिल किसी और पर आ गया

दरअसल, फिल्म सुई धागा की शूटिंग के दौरान अनुष्का ने मध्यप्रदेश के चंदेरी की प्रसिद्ध चंदेरी साड़ियां खरीदी हैं। चूंकि, इन खूबसूरत साड़ियों पर अनुष्का का दिल आ गया है। और उन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई साड़ियां खरीद ली हैं। इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का ने खुद जानकारी दी है। मध्यप्रदेश के चंदेरी की प्रसिद्ध चंदेरी साड़िया विश्व प्रसिद्ध हैं। हाल ही में चंदेरी साड़ियों को अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने खरीदा है। इस बारे में अनुष्का ने अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम पर बताया है। अनुष्का ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने हाथोंं में चंदेरी साड़ियों के पैकेट रखी हुई हैं। साथ में वरुण धवन भी हैं और चंदेरी के वे बुनकर हैं जो मेहनत से इन साड़ियों को बनाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments