Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यधर्म नगरी में पधारे "अशोक विहार के राजा"

धर्म नगरी में पधारे “अशोक विहार के राजा”

देश के तमाम हिस्सों में गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ विनायक की स्थापना हो रही है। छोटे-बड़े और महिला-पुरुष सभी वर्ग के लोग अपने घर या पांडालों में गणपति को विराजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के अशोक विहार में भी गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगे और धर्म नगरी गजानन मयी हो गयी ।

इस पावन पर्व पर अशोक विहार के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे जिन्होने पूजा पाठ और पूरी भक्ती के साथ अशोक विहार के राजा का स्वागत किया । सुंदर और आकर्षक गणपति की प्रतिमा के एक दरश के लिये आस पास के इलाके के लोग पहुंचे। आठवीं बार धर्म नगरी में बप्पा का स्वागत बेहद भव्य रहा।

भले ही गोरी नदंन का अशोक विहार में ये कोई पहला स्वागत नहीं है लेकिन फिर भी लोगों ने बप्पा का स्वागत श्रृधा भाव और नाच गाने के साथ किया ।तो आस पास के इलाके के निगम पार्षद भी मौके पर आनंद लेते दिखे।

आपको बता दें की अशोक विहार के राजा 13 सितम्बर से 23 सितम्बर तक सभी को दर्शन देने वाले हैं अगर आप बप्पा के दर्शन पाना चाहते हैं तो चले आएं अशोक विहार फेस 1 जहां हर रोज भजन संध्या से होगा गणपति का गुणगान

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments