Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यबाबा हरदेव सिंह के 65वें जन्मदिन पर दीपचंद बंधु अस्पताल में सफाई...

बाबा हरदेव सिंह के 65वें जन्मदिन पर दीपचंद बंधु अस्पताल में सफाई और वृक्षारोपण का आयोजन

सन्त निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन द्वारा मेगा क्लीननेंस एंड ट्री प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। ये आयोजन फाउंडेशन द्वारा सन्त निरंकारी मंडल बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 65वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत 350 शहर के 765 हॉस्पिटल्स में सफाई और वृक्षारोपण कर बाबा हरदेव सिंह जी के अनुयायियों ने उनका जन्मदिन मनाया। इसी कड़ी में अशोक विहार के भारत नगर स्थित दीपचंद बंधू हॉस्पिटल में भी सफाई और वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिसमें  सैंकडों की संख्या में पहूंचे सेवादारों को पहले तो उनका कार्यस्थल बताया गया और फिर सेवादारों को मास्क और गल्वस पहनाकर ये संदेश दिया गया की ज़मीनी सफाई के साथ साथ खुद को स्वच्छ रखना भी बेहद ज़रुरी है। जिसके बाद उपस्थित सभी सेवादारों ने हॉस्पिटल की ऐसे सफाई की जैसी शायद ही इस हॉस्पिटल की पहले कभी हुई होगी। सेवादारों ने हॉस्पिटल के कौने कौने को ना केवल साफ किया बल्कि सफाई के बाद कचरे को भी उठाते देखे गये।

सन्त निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के इन सेवादारों ने ना केवल सफाई की बल्कि पेड़ पौधों की भी कटाई छंटाई कर उन्हे सुन्दर बनाया। सेवादारों की महनत हॉस्पिटल परिसर में साफ देखने को मिल रही है। सफाई के बाद अब हॉस्पिटल मानों फिर से स्वच्छ सांस ले रहा है। सेवादारों में पुरुष महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चों ने भी सहयोग दिया ।

जिस तरह सेबाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्मदिन उनके अनुयायी मना रहे हैं उससे साफ है की वो ना केवल आस्था को मानते हैं बल्कि देश को भी साफ और सुन्दर देखना चाहते हैं जो किसी मिसाल से कम नहीं हैं।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments