Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली | पश्चिम विहार में मासूम बच्ची से दरिंदगी,हालत नाजुक |crime capital |Delhi Darpan...

दिल्ली | पश्चिम विहार में मासूम बच्ची से दरिंदगी,हालत नाजुक |crime capital |Delhi Darpan TV

-मुकेश राणा , दिल्ली दर्पण टीवी 

-दिल्ली में फिर हुए एक मासूम बच्ची  दरिंदगी का शिकार

  – पश्चिम विहार में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी  

-गंभीर रूप से घायल बच्ची संजय गाँधी हॉस्पिटल में भर्ती  

-चोट , मार पीट और धारदार हथियार के वार से घायल 

Pashchim vihar police statin ( west) where

दिल्ली। दिल्ली में फिर एक दिल दहला देने वाले घटना सामने आयी है ।मामला पश्चिम विहार का है जहाँ के 12 साल की बच्ची को उसके ही घर में एक दरिंदे ने अपना शिकार बनाया । बच्चे गंभीर रूप से बाहरी दिल्ली के संजय गाँधी हॉस्पिटल में भर्ती है। उसके शरीर पर धारधार वार से किये गए हमले और मारपीट के निशान है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे प्रारम्भिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया है। इस घटना से स्थानीय लोग गुस्से में है तो वहीँ पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। हैरत की बात है की बच्ची घर में अकेली थी,उसके साथ इतनी हैवानियत हुयी की वह लहूलुहान है। बच्ची के माता पिता काम पर गए हुए थे। लेकिन हैरानी की बात है की घनी आबादी वाले इस इलाके में इतनी बड़ी घटना हो आई और किसी ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज तक नहीं सुनी। पुलिस सूत्रों का कहना है की बच्ची के साथ उस समय दरिंदगी  हुयी जब वह अकेली थी। आशंका है की उसके साथ ब्रूटल रेप और अटेम्प्ट मर्डर हुआ है। उसके नाज़ुक अंगों पर भी हथियार से हमला किया गया है। 
पुलिस ने अभी रेप की आधिकारिक पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। आशंका यह भी जताई जा रही है की हो सकता है बच्ची पर किसी सरफिरे ने घातक हमला किया हो। मामले पर बाहरी जिला पुलिस आयुक्त ए.कॉन खुद नजर रखे हुए है। सब डिविज़नल एसीपी विनय माथुर की अगुवाई में थाना पुलिस गहन जांच कर रही- है। पुलिस पुरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और आरोपी की पहचान करने के लिए पश्चिम विहार वेस्ट  थाना पुलिस ने पोस्को सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज़ कर लिया है। पुलिस दर्जनों लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है। बहरहाल इस घटना ने दिल्ली को फिर से दहला दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments