Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यकेशव पुरम में भाजपा का वृक्षारोपण कार्यक्रम , रोटरी क्लब के सहयोग...

केशव पुरम में भाजपा का वृक्षारोपण कार्यक्रम , रोटरी क्लब के सहयोग से 2000 पौधे लगाए गए ,10000 का लक्ष्य

दिल्ली भाजपा ने वृक्षारोपण को बनाया बड़ा अभियान
लक्ष्य के साथ लगाए जा रहे है पौध
केशव पुरम में 2000  पौध लगाए गए
रोटरी क्लब के सहयोग से वृक्षारोपण

पुनीत गुप्ता , दिल्ली दर्पण टीवी

केशव पुरम, नई दिल्ली || कोरोना काल में हुई प्रकति के बदलाव ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है | प्रकति ने जरा सी करवट ली और अपना ख़ूबसूरत रूप दुनिया को दिखाया | पूरी दुनिया को समझ आया, की जब सब काम धंधे बंद थे | जब इंसान का बाहर निकलना बंद था तब प्रकति ने खुद को साफ़ किया | हवाएं साफ़ हो गयी , पोलुशन स्तर कम हो गया , सरकार का करोडो रुपया बच गया | अब सबको समझ आ गया है की पोलुशन का मुख्या कारण इंसान ही है और अब हमको मिलकर ही प्रकति का यह नया रूप बनाये रखना है | इसके तहत दिल्ली बीजेपी दिल्ली में काफी दिनों से वृक्षारोपण का कार्यकर्म कर रही है | सभी विधानसभाओ में यह कार्यकर्म किये जा रहे है |

रविवार को दिल्ली के केशव पुरम में भी एक विशाल वृक्षारोपण का कार्यकर्म किया गया | जिसमे रोटरी क्लब के सहयोग के साथ 2000  पौधे लगाए गए | इसके लिए केशव पुरम का स्वर्ण जयंती पार्क चुना गया | यह पार्क इसीलिए भी चुना गया कियुँकि यहाँ इस पार्क पर पशुओ का कब्ज़ा हुआ करता था कोई भी इस पार्क में आने में हिचकता था | इसीलिए इस पार्क का सौंदर्यकरण का संकल्प निगम पार्षद योगेश वर्मा ने लिया | योगेश वर्मा ने बताया की इस पार्क का सौंदर्यकरण काफी जरुरी था इसके साथ ही यहाँ पर पोधो का सक्सेस रेट 90 प्रतिशत से भी ज्यादा है| इसका मतलब यह है की जिनते भी पौधे यहाँ लगाए जाते है उनमे से 90 प्रतिशत स्वस्थ पेड़ बन जाते है | इसको और अच्छा करने के लिए एमसीडी और आरडब्लूए की संक्युक्त जिम्मेदारी लगायी गयी है।

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के साथ नार्थ एमसीडी मेयर जय प्रकाश भी मौजूद रहे इसके साथ एमसीडी के हॉर्टिकल्चर के कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए सम्मानित भी किया गया |

एमसीडी के साथ रोटरी क्लब ने इस वृक्षारोपण में सहयोग दिया रोटरी क्लब के 36 वर्ष पुरे होने पर यह कार्यकर्म और भी ख़ास हो गया | रोटरी क्लब देश में कई सामाजिक काम करता आया है और अब दिल्ली में 10 हज़ार वृक्ष लगाने का  भी लक्ष्य रोटरी क्लब ने लिया है | कार्यकर्म में मौजूद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा की यह काफी अच्छा मौका प्रकति ने हम सबको दिया है | फिर चाहे वो कोरोना के बहाने ही दिया हो लेकिन आज हम सबके पास मौका है की हम प्रकति के रूप को बनाये रखे इसके लिए हमे ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने होंगे | इसलिए हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है वृक्ष लगाना और  फिर उसकी देख रेख करना भी | दिल्ली बीजेपी आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने के लिए तैयार है और अब सभी आरडब्लूए और सामाजिक संस्थाओ को भी इसके लिए तैयार होना चाहिए 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments