Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यसार्वजनिक बसों की रियल टाइम जानकारी के लिए दिल्ली सरकार ने गूगल...

सार्वजनिक बसों की रियल टाइम जानकारी के लिए दिल्ली सरकार ने गूगल से की साझेदारी

नेहा राठौर

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को सार्वजनिक बसों की रीयल टाइम जानकारी के लिए गूगल मैप्स और दिल्ली सरकार के बीच साझेदारी की। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि “ माननीय सीएम अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों को सुलभ, आधुनिक और सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गूगल के सहयोग से अब दिल्ली विश्व के चुनिंदा शहरों में शामिल है, जहां बसों की रियल टाइम लोकेशन की जानकारी फोन पर देख सकते हैं ”।

इसकी जानकारी गहलोत ने शुक्रवार यानी 9 जुलाई को ही सबके साथ साझा की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली सरकार एक मल्टी-मॉडल ट्रांजिट प्लानर बनाने के लिए सभी सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों को गूगल के साथ एकीकृत कर रही है, ताकि लोगों को सार्वजनिक बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा था कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी की परिवहन व्यवस्था को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments