Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली -प्लास्टिक निस्तारण द्वारा अशोक विहार को प्लास्टिक रहित बनाने की अनूठी...

दिल्ली -प्लास्टिक निस्तारण द्वारा अशोक विहार को प्लास्टिक रहित बनाने की अनूठी मुहीम शुरू

प्रियंका आनंद , दिल्ली दर्पण दिल्ली।

प्रियंका आनंद , दिल्ली दर्पण दिल्ली।

पर्यावरण का संकट हमारे सामने दिन प्रतिदिन गहरा रहा है। इसके दुष्परिणाम भी प्राकृतिक आपदा ,महामारी जलसंकट के रूप में हमारे सामने आ रहे है। लिहाज़ा अब जागरूक लोग यह महसूस करने लगे है कि पर्यावरण की इस चुनौती को जन भागीदारी द्वारा हीं निपटा जा सकता है। जान भागीदारी की ऐसी ही एक मिसाल फेडरेशन ऑफ़ अशोक विहार आरडब्लूए ने पेश की है। फेडरेशन ने कुछ संस्थाओं के सहयोग से अशोक विहार को प्लास्टिक रहित बनाने की मुहीम शुरू की है। इसके लिए सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। व्हाट्सअप के जरिये इसके दुष्प्रभावों पर चर्चा की जा रही है। 

फेडरेशन के प्रधान डॉ एच.सी. गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अभियान के तहत लोगों से अपील की जा रही है कि वे प्लास्टिक वाला कूड़ा अलग रखें। साथ ही यह सुनिश्चित करें की कूड़ा सूखा और साफ़ हो। इसके लिए लोगों को आकर्षक और यूजर्स फ्रेंडली कंटेनर निःशुल्क दिया जा रहे है। इस कूड़े को उठाने के लिए सप्ताह में के बार कूड़े की गाडी उनके घर तक आएगी। केशव पुरम जोन चैयरमैन योगेश वर्मा भी इस अभियान में पूरा सहयोग कर रहे है। डॉ एच.सी. गुप्ता ने कहा की प्लास्टिक के कमर्शियल को रोकना हमारे हाथ में नहीं है। लेकिन इसका सहित निस्तारण हम लोग कर सकतें है। पैकिंग वाला प्लास्टिक का कूड़ा कचरे में जाकर ऐसा हो जाता है कि उसे सामान्य कूड़े में ही फेंका जा सकता है। इस कूड़े को जमीन में दबा दो या समुद्र में फेंक दो यह नष्ट नहीं होता बल्कि जल और जमीन और जीवन सभी के लिए बहुत हानिकारक होता है। लेकिन इसका इस्तेमाल सड़क बनाने में हो सकता है। यदि हम आने वाली पीढ़ी को सुरक्षा देना चाहतें है तो हमें यह करना ही होगा। 

फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कोहली ने कहा कि स्थानीय लोगों को इस नेक काम से जुड़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मुहीम से “ग्रीन गुड डीड सपोर्टर्स ” के रूप में जुड़कर 20 या उससे अधिक परिवारों को जोड़ेंगे उन्हें  “ग्रीन एम्बेसडर “कहा जाएगा और प्रचार सामग्री में उनका उल्लेख होगा। मुहीम से जुड़े फेडरेशन के कोषाध्यक्ष केएल शर्मा ,कानूनी सलाहकार एडवोकेट रत्ना अग्रवाल ने कहा की यह एक क्रान्ति की शुरुआत है। इस क्रांति से अग्रोहा विकास ट्रष्ट ,ग्रीन हैंड्स सामाजिक संस्थाएं भी जुडी है। जो भी लोग इस मुहीम से जुड़ रहे है उन्हें प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए आकर्षक व यूज़र्स फ्रैंडली कंटेनर नि:शुल्क भेजा जा रहा है। लोग खुद जड़ रहे है और लोगों से भी मोबाइल नंबर लेकर उन्हें जोड़ रहे है। 

जाहिर है लोगों को लगाने लगा है कि यदि पर्यावरण के प्रति लापरवाही जारी रही तो आने वाली जहरीले वातावरण में जीने की जदोजहद करते दिखेगी। ये वजह ही की लोग इस मुहीम को सुनकर ही तारीफ कर रहे है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments