Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यभारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास, देश में...

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास, देश में दिखा हर्षोल्लास

नेहा राठौर

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। आज यानी गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पुरे 4 दशकों बाद जर्मनी को 5-4 से मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है।

इस मुकाबले की शुरुआत भले ही खराब रही हो लेकिन उसके बाद जो सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दाग कर बाज़ी पलटी है वो भारत के लिए एक शानदार क्षण था। इसके बाद जर्मनी ने दो गोल करते हुए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कि पर टीम इंडिया की जबरदस्त वापसी ने महज 2 मिनट में मैच का रुख ही बदल कर रख दिया और इसी के साथ इंडिया को 5-4 की बढ़त मिली। इस जीत में गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मैच में 9 शानदार बचाव किए।

यह भी पढ़ें-सिविल डिफेंस में काम करने वाली युवती की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई

इस ऐतिहासिक जीत के बाद पुरे देश में खुशी का माहौल है, लोग नाच रहे हैं, गा रहे हैं। देशभर से खिलाड़ियों को बधाई दी जा रही है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि “प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं”।

बता दें कि भारत ने हॉकी में पूरे 40 साल बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले भारत ने आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में जीता था। इस अवसर पर दिल्ली दर्पण टीवी भी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को बधाई देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments