Friday, April 26, 2024
spot_img
HomeMCD ELECTIONDelhi MCD Election : मोबाइल ऐप के जरिये घर बैठे दिल्ली के...

Delhi MCD Election : मोबाइल ऐप के जरिये घर बैठे दिल्ली के लोगों को सुविधा प्रदान करेगी भाजपा


दिल्ली नगर निगम 2022 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने वचन पत्र में एक और बड़ा ऐलान किया है। इसमें कहा है कि वह लोगों के लिए ऐप लॉन्च करेगी जिससे लोग घर बैठे सुविधा उठा सकेंगे

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022  के लिए मतदान में एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने दिल्लीवासियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे दिल्ली नगर निगम की सुविधाएं उपलब्ध कराने का वचन दिया है।

इससे पहले भाजपा ने  झुग्गीवासियों को पक्का मकान देने का वचन दिया था। इस दौरान दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और निगम चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक सतीश उपाध्याय ने कहा कि चौथी बार जीत मिलने पर भाजपा नगर निगम को कागज रहित बनाएगी। 

घोषणा पत्र बनाने के लिए भाजपा का जनता से संवाद

प्रेस वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि घोषणा पत्र बनाने के लिए आम जनता से सुझाव लिए जा रहे हैं। इसके लिए आरडब्ल्यूए, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, ग्रामीणों, स्वरोजगार करने वालों, निगम कर्मियों व अन्य लोगों से भाजपा नेताओं ने संवाद किया है।

भाजपा को मिले 60 हजार से अधिक सुझाव

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी वेबसाइट और वाट्सएप नंबर के माध्यम से 61 हजार से अधिक लोगों ने सुझाव भेजे हैं। लोगों के सुझाव के आधार पर पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही है। 

मार्च तक पेपरलेस होगा दिल्ली नगर निगम

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 31 मार्च तक नगर निगम को कागज रहित बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए “माई एमसीडी ऐप” लाने का फैसला किया गया है। मोबाइल ऐप के माध्यम से लोग निगम से जुड़े काम घर बैठे करा सकते हैं। लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

यहां पर बता दें कि आगामी 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड पर मतदान होगा और 7 दिसंबर को परिणाम घोषित होगा। भाजपा जीती तो चौथी पर दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर काबिज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments