Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi : मेड फॉर ड्रीमर्स’ मेगा इवेंट के साथ सकरनी जिप्सकार्टन जिप्समबोर्ड...

Delhi : मेड फॉर ड्रीमर्स’ मेगा इवेंट के साथ सकरनी जिप्सकार्टन जिप्समबोर्ड की मेगा लॉन्चिंग आज 

सुबह 10.30 बजे दिल्ली के ली-मेरिडियन होटल में होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि  केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास एवं इस्पात केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और ओलम्पिक पदक विजेतापद्मश्री योगेश्वर दत्त पधारेंगे एक मिलियन वर्ग मीटर प्रति माह की
उत्पादन क्षमता के साथ उत्तर भारत में सबसे बड़ा जिप्सम बोर्ड प्लांट है सकरनी जिप्सकार्टन,  कंस्ट्रक्शन उद्योग में लाएगा एक नई क्रांति

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली। मास्टर ऑफ प्लास्टर के रूप में पूरे भारत का सर्वश्रेष्ठ ब्रांड कहे जाने वाला सकरनी ग्रुप इतिहास रचने जा रहा है। यह ग्रुप अपने नए उत्पाद सकरनी जिप्सकार्टन जिप्सम बोर्ड की मेगा लॉन्चिंग ‘मेड फॉर ड्रीमर्स’ मेगा इवेंट
के साथ सोमवार को को प्रातः 10.30 बजे दिल्ली के ली-मेरिडियन होटल में करने जा रहा है। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को आमंत्रित किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं इस्पात केन्द्रीय राज्य मंत्री
फग्गन सिंह कुलस्ते तथा ओलम्पिक पदक विजेता पद्मश्री योगेश्वर दत्त पधारेंगे। दिल्ली ओलम्पिक एसोसिएशन के
उपाध्यक्ष विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सकरनी के व्यवसायी भी शामिल होंगे। सकरनी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अशोक गुप्ता एवं डायरेक्टर मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में यह मेगा लॉन्चिंग समारोह को बड़े ही शानदार ढंग से आयोजित किया जाएगा। दरअसल कंस्ट्रक्शन उद्योग में नई तकनीकि और उन्नति के साथ भविष्य में कदम रखते हुए सकरनी ग्रुप ने जिप्सम बोर्ड का उत्पादन शुरू किया है। यह जिप्सम बोर्ड राजस्थान के नीमराना प्लांट में बनाए जाते हैं। जहाँ विशेष तकनीक और अनुभव से यूरोपियन टेक्नोलॉजी द्वारा जिप्सम बोर्ड तैयार किया जाता है। ‘सकरनी जिप्सकार्टन जिप्सम बोर्ड’ अपनी उच्चस्तरीय सटीकता और बेहतर गुणवत्ता से बाकी ब्रांड्स से भिन्न होते हैं। एक मिलियन वर्ग मीटर प्रति माह की उत्पादन क्षमता के साथ सकरनी जिप्सकार्टन उत्तर भारत में सबसे बड़ा जिप्सम बोर्ड प्लांट है। जिप्सम बोर्ड लगाने में बहुत आसान है। साथ ही इसकी लागत और इसका टिकाऊपन बहुत ही अच्छा है।
यह बोर्ड तीन विभिन्न वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। रेगुलर बोर्ड, फायर लाइन बोर्ड और मॉइस्चर रेजिस्टेंट बोर्ड। आप इसको घरों, वाणिज्यिक इमारतों, कार्यालयों, अस्पतालों, होटलों आदि में उपयोग कर सकते हैं। सकरनी जिप्सकार्टन जिप्सम बोर्ड अपने सहायक उपकरणों के साथ पेश किया जाएगा, जो कंस्ट्रक्शन उद्योग में एक नई क्रांति लाएगा। सकरनी
ग्रुप सदा ही ग्राहकों की मांगों के साथ जुड़े रहने का लक्ष्य रखता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments