Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi : सीएम अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में एक करोड़ पौधे लगवाने...

Delhi : सीएम अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में एक करोड़ पौधे लगवाने का लिया संकल्प 

दुनिया का  सबसे हरा भरा और साफ़ सुथरा शहर बनाने को किया आह्वान 

वन महोत्सव कार्यक्रम में एलजी वीके सक्सेना की उपस्थिति में केजरीवाल ने लिया दिल्ली में एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प, बच्चों को भी अधिक से अधिक भागीदारी करने को कहा 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस साल एक करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। अप्रैल से लेकर अब तक 27  लाख पौधे दिल्ली में लगाए जा चुके हैं। शनिवार को साढ़े पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह बात उन्होंने वन महोत्सव के तहत देश की राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर दिल्ली को दुनिया का सबसे अधिक हरा भरा और साफ़ सुथरा शहर बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित एलजी वीके सक्सेना के अपने व्यस्त समय में से समय निकालने के लिए उन्होंने उनका आभार भी व्यक्त किया। 

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह उनका और एलजी वीके सक्सेना का सौभाग्य है कि उन दोनों को बच्चों के बीच वन महोत्सव में शिरकत करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई से 20 अगस्त तक मनाये जा रहे इस वन महोत्सव में अधिक से अधिक पौधे हमें लगाने हैं। अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की हरियाली पर चर्चा करते हुए कहा कि जब वह और एलजी वीके सक्सेना एक साथ आ रहे थे तो सड़कों के दोनों ओर जबरदस्त हरियाली दे रही थी। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली का 23 फीसद यानी कि एक चौथाई हिस्सा पेड़ों से कवर है। इस क्षेत्र में या तो वन हैं या फिर पेड़।

उन्होंने कहा कि खुशी की बात यह है कि दिल्ली का विकास हो रहा है। केजरीवाल का कहना था कि अमूमन देखा जाता है कि जब किसी शहर का विकास होता है तो वहां सड़कें बनती हैं, इमारतें बनती हैं। पेड़ भी काटने पड़ते हैं। पेड़ काटे जाते हैं तो उस शहर की हरियाली कम होती जाती है। पर दिल्ली में ऐसा नहीं है। दिल्ली के विकास की गति तो तेज ही रही है साथ ही ग्रीन कवर कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। इसका सीधा सा मतलब है कि दिल्ली में जिम्मेदारी के साथ विकास किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2009 में 10 फीसद हिस्सा ग्रीन कवर था। 2014 में 20 फीसद हो गया और आज की तारीख में 23  फीसद हिस्सा ग्रीन कवर में आता है। उन्होंने कहा कि देश के शहर कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और दूसरे शहरों में कोई भी बड़ा शहर ऐसा नहीं है कि जो दिल्ली की तरह हरा भरा हो। सभी शहरों में सबसे अधिक ग्रीन कवर दिल्ली के अंदर होता है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति ग्रीन कवर दिल्ली में सबसे अधिक है। देश की बात तो छोड़िये लंदन और न्यूयार्क से भी अधिक ग्रीन कवर दिल्ली के अंदर है। 

उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों के लिए यह फख्र की बात है कि दिल्ली का 23 फीसद हिस्सा ग्रीन कवर है। हमें खुश होना है, उत्साहित होना है पर हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना है और ग्रीन कवर को बढ़ाना बढ़ाना है और आगे लेकर जाना है। एक दो साल के बाद 25 फीसदी करना है और उसके बाद उसे 27 फीसद पर भी लेकर जाना है। केजरीवाल ने कहा कि यदि हम हाथ पर हाथ रखकर बैठ जायेंगे तो यह ग्रीन कवर 20 हो जाएगा फिर 19 हो जायेगा  इसे कम नहीं करना है बल्कि बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि एक और खुशी की बात यह है कि आज यानि शनिवार को हम दिल्ली में साढ़े पांच लाख पेड़ लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा बच्चे भी पेड़ लगाएंगे। बच्चे भी लगाएंगे।

उन्होंने उपस्थित बच्चों से बात करते हुए कहा कि हर बच्चा पेड़ लगाएगा। उनहोंने कहा कि दिल्ली ने संकल्प लिया है कि इस साल एक करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने हैं। इनमें से 73 लाख सिरस के लगाने हैं। उन्होंने कहा कि 7 लाख पौधे फ्री में बांटने हैं। तीन महीने में 27 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। वायु प्रदूषण पर चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या वायु प्रदूषण की है। हवा दूषित होती है। 2015 के बजाय 2023 में  हवा में काफी सुधार आया है। 30 फीसदी प्रदूषण कम हुआ है। इसका श्रेय उन्होंने दिल्ली सरकार को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि काम का असर हो रहा है। हालांकि दुनिया के स्तर पर अभी भी उन्होंने दिल्ली काफी पीछे बताया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करना है। उन्होंने यह भी कहा कि 106 दिन साल में हवा साफ होती थी। अब ये दिन 163 दिन हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि अब पूरे साल हवा साफ करनी है। पिछले साल एक भी दिन ऐसा नहीं था कि प्रदूषण बहुत अधिक हो। उन्होंने कहा कि 2016 17 में इतना प्रदूषण हो गया था कि यदि चेक करते तो 1000 भी क्रॉस कर जाता। अब 300-400 से  से ज्यादा नहीं जाता। फिर भी वायु प्रदूषण को कम करना है। दिल्ली को दुनिया का सबसे साफ सुथरा शहर बनाना है। इस अवसर उन्होंने एलजी का धन्यवाद अदा किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments