सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
Outer North Delhi | त्योहारों से पहले दिल्ली में 2,101 किलो अवैध पटाखे बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तारनंद नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 272 क्वार्टर और 72 बीयर कैन बरामददिल्ली में चार श्रेणियों में कचरा अलग करना होगा अनिवार्य, एमसीडी ने इंदौर मॉडल पर तैयार की योजनागुरुग्राम: फर्रुखनगर का सुलतानपुर बना पहला बाल विवाह मुक्त गांव, विशेष ग्राम सभा में मिला प्रमाण पत्रफरीदाबाद के बड़खल फ्लाईओवर पर मेंटेनेंस वाहन से टकराई कार, दिल्ली के चार लोग घायलदिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले सप्ताह बारिश की संभावना
ताज़ा खबरराजनीति

दिल्ली में पहली बारिश ने खोला दावों का पोल: वज़ीरपुर में घुटनों तक जलभराव, अब बारिश के पानी के साथ बस्तियों में निकल रहे अजगर और सांप!

-चंदा देकर सीवर सफाई, सो रहा प्रशासन! Wazirpur में घुटनों तक पानी - दिल्ली में पहली बारिश में खुला दावों का पोल! Wazirpur में सड़कें बनीं नाला

Delhi Darpan Desk
Delhi Darpan Deskसमाचार डेस्क
शेयर
24 अगस्त 2026 · 8:29 am4 हज़ार व्यूज़wazirpur,Delhi
दिल्ली में पहली बारिश ने खोला दावों का पोल: वज़ीरपुर में घुटनों तक जलभराव, अब बारिश के पानी के साथ बस्तियों में निकल रहे अजगर और सांप!
दिल्ली में पहली बारिश ने खोला दावों का पोल: वज़ीरपुर में घुटनों तक जलभराव, अब बारिश के पानी के साथ बस्तियों में निकल रहे अजगर और सांप! — Delhi darpan

नई दिल्ली (दिल्ली दर्पण टीवी)। राजधानी दिल्ली में मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के बुनियादी दावों की पूरी तरह हवा निकाल दी है। दिल्ली में भले ही सत्ता बदल गई हो, लेकिन ज़मीनी हालात में रत्ती भर सुधार नहीं आया है। इसका एक खतरनाक रूप वज़ीरपुर स्थित 'दिल्ली दर्पण टीवी' कार्यालय के ठीक सामने देखने को मिला, जहाँ निमारी कॉलोनी के मुख्य गेट से लेकर पूरी मुख्य सड़क पानी में लबालब डूब चुकी है।

5-6 सालों से जलभराव का दंश, गाड़ियाँ खराब होने का डर संवाददाता ने जब पानी में खड़े होकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की, तो प्रशासनिक बेपरवाही का भयावह सच सामने आया। सड़कों पर जमा घुटनों तक पानी न केवल ट्रैफिक की रफ्तार रोक रहा है, बल्कि आसपास के घरों और दुकानों में तेजी से घुस रहा है। जलभराव के कारण कई गाड़ियाँ पानी में बंद होकर खराब हो चुकी हैं, जिसके चलते स्थानीय लोग बारिश शुरू होते ही अपने वाहनों को दूर सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करने को मजबूर हो जाते हैं।

Article image

निर्माणाधीन नाला बना जी का जंजाल, कागज़ों में सिमटी सफाई यह जलभराव कोई आज की समस्या नहीं है; स्थानीय निवासी पिछले 5-6 वर्षों से इस नारकीय स्थिति को झेल रहे हैं। निवासियों का कहना है कि वे क्षेत्रीय विधायक से लेकर दिल्ली जल बोर्ड तक पिछले डेढ़-दो सालों से लगातार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर पिछले साल लोगों ने अपनी जेब से चंदा इकट्ठा करके सीवर की सफाई कराई थी।

इस साल प्रशासन का दावा था कि मुख्य मार्ग पर नाला बन चुका है, जबकि हकीकत यह है कि यह कथित नाला पिछले 2 सालों से निर्माणाधीन ही है। स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि सीवर और नालों की सफाई केवल कागज़ों में हो रही है या फिर अधिकारी सरासर लापरवाही बरत रहे हैं।

जलभराव के साथ बढ़ा बड़ा ख़तरा: बस्तियों में आ रहे सांप और अजगर इस बार जलभराव के साथ-साथ इलाके में एक और जानलेवा ख़तरा मंडरा रहा है। बारिश के पानी के कारण ज़मीन के अंदर छुपे विषैले जीव-जंतु बाहर सड़कों और रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इलाके में एक विशालकाय अजगर देखा गया था, जिसने लोगों में दहशत फैला दी थी।

आज बारिश के बीच एक बार फिर सड़क पर सांप का बच्चा निकलता देखा गया। इलाके में सांप निकलने की लगातार कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय सोशल वर्कर प्रदीप कोली ने आज फिर सांप का रेस्क्यू किया और उसे प्लास्टिक के जार में सुरक्षित रखकर वन विभाग को सौंपने की तैयारी की।

घुटनों तक भरे पानी के बीच इन विषैले सांपों के तैरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन और स्थानीय विधायक किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही नींद से जागेंगे?

इनसे संबंधितDelhi WaterloggingWazirpur NewsNimri Colony WaterloggingSnake Rescue DelhiDelhi Rain DangerDelhi Darpan TVDelhi Jal BoardPradeep Koli RescueCivic Negligence DelhiWazirpur Rain Issue
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

Wazirpur | मन की बात' के मंच पर साथ आए विरोधी नेता ! जिन्हें एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं, वे भी दिखे साथ884

Wazirpur | मन की बात' के मंच पर साथ आए विरोधी नेता ! जिन्हें एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं, वे भी दिखे साथ

मंच पर साथ दिखीं विधायक पूनम भारद्वाज और निगम पार्षद वीना असीजा, लंबे समय से चल रहे मतभेदों के बीच राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चा।

भरतपुर: पूर्व राजपरिवार पर बयानबाजी को लेकर बढ़ा विवाद, होटल कारोबारी ने किसान नेता को दी चुनौती257

भरतपुर: पूर्व राजपरिवार पर बयानबाजी को लेकर बढ़ा विवाद, होटल कारोबारी ने किसान नेता को दी चुनौती

भरतपुर में विश्वेंद्र सिंह और किसान नेता नेम सिंह के बीच छिड़ी जुबानी जंग में अब होटल कारोबारी भगत सिंह ने वीडियो जारी कर कड़े आरोप लगाए हैं।

गुरुग्राम में मंदिर तोड़े जाने के विरोध में पहुंचे अभय चौटाला, दोषी अधिकारियों पर एफआईआर की मांग की792

गुरुग्राम में मंदिर तोड़े जाने के विरोध में पहुंचे अभय चौटाला, दोषी अधिकारियों पर एफआईआर की मांग की

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने गुरुग्राम के सेक्टर-50 में समाधि और मंदिर तोड़े जाने की निंदा करते हुए मामले में जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।