Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्य36 वर्षीय बिल्डर की मैदान गढ़ी इलाके में संदिग्ध हालत में हुई...

36 वर्षीय बिल्डर की मैदान गढ़ी इलाके में संदिग्ध हालत में हुई मौत

बबीता चौरसिया

नई दिल्ली। दक्षिणी जिला के मैदान गढ़ी इलाके में एक 36 वर्षीय आदमी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आदमी पेशे से बिल्डर था। जिसकी बुधवार रात को मैदान गढ़ी क्षेत्र में मौत की खबर सामने आई है। जिसकी पहचान संजू सेजवाल के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल पर पिस्तौल मिली है। संजू को महरौली थाने से निजी सुरक्षाकर्मी मिले हुए थे। फिलहाल पुलिस जांच में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें – रेहड़ी-पटरी वालों को मिली उनकी पहचान

पुलिस के मुताबिक बिल्डर संजू सेजवाल बुधवार रात मैदान गढ़ी में अपने किसी जानकार से मिलने आया हुआ था। जानकार ने पुलिस को बताया है, कि बिल्डर ने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। दक्षिणी जिला पुलिस पता लगा रही है कि यह मामला खुदकुशी का है या मर्डर का।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments